✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

15 साल बाद खुलेगा नगर उंटारी उपकारा, डीसी ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 12:41:52 PM

गढ़वा(GARHWA): झारखंड-यूपी बॉर्डर के करीब एनएच-39 पर करोड़ों रुपये की लागत से बना नगर उंटारी उपकारा अब आखिरकार शुरू होने जा रहा है.करीब 15 वर्षों से तैयार यह जेल विभिन्न अनियमितताओं और तकनीकी कमियों की वजह से बंद पड़ा था, लेकिन अब जिला प्रशासन इसे जल्द चालू करने की तैयारी में जुट गया है.बताया जा रहा है कि जेल निर्माण में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आने के बाद निर्माण से जुड़े कई संवेदकों को काली सूची में भी डाला गया था.लंबे समय तक मामला अटका रहने के कारण यह उपकारा सिर्फ एक भवन बनकर रह गया था. अब गढ़वा उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जल्द सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया.

किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बैठक में जेल अधीक्षक, सुरक्षा विभाग, भवन निर्माण विभाग, पीएचईडी और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि उपकारा को जल्द सक्रिय करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तय समय सीमा में काम पूरा करें. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अहम चर्चा हुई. मैनपावर और गार्ड की कमी को देखते हुए उपायुक्त ने जेल अधीक्षक को पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग करने का निर्देश दिया. 

जेल परिसर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

वहीं उपकारा परिसर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए अनटाइड फंड से काम कराने की बात कही गई.इसके अलावा विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि जेल परिसर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त की जाए ताकि रात्रि निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था में कोई परेशानी न हो. प्रशासन की इस पहल के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नगर उंटारी उपकारा पूरी तरह चालू हो जाएगा.

Tags:Garhwa NewsNagar Untari JailJharkhand NewsGarhwa Jail UpdateSub Jail NewsJharkhand UP BorderDC GarhwaBreaking NewsJail ConstructionGarhwa Administration

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.