✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा हत्या कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, बकरी चराने को लेकर हुआ था विवाद

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 7:05:29 PM

गढ़वा : झारखण्ड के गढ़वा जिले में खेत मे बकरी चराने को लेकर दो परिवारों के बीच हुई विवाद में एक व्यक्ति की लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या करने के मामले मे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस, पुलिस ने अबतक चार आरोपी गिरफ्तार कर लिया है.

मारपीट में एक व्यक्ति की हुई थी हत्या

जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र के हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई जबकि उसके परिवार के लोग भी घायल हो गए थे. जिले के बडगढ़ थाने की पुलिस इसका उदभेदन कर दी है.

मामले में चार आरोपी की हुई गिरफ्तारी

बढ़गढ़ थाने मे आयोजित प्रेसवार्ता मे इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ रंका रोहित रंजन सिंह ने बताया की घटना के बाद एसपी सर ने मेरे नेतृत्व मे एक टीम गठित की थी जिसके बाद पुलिस ने उक्त गठित छापामारी टीम के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उचित इलाज हेतु एवं मृतक को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, गढ़वा भेजते हुए इस घटना को कारित करने वाले अभियुक्त रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव , राजू यादव, छोटू यादव उर्फ शिव कुमार यादव एवं संतोष यादव को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है.

घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लाठी बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर इस घटना में प्रयुक्त 02 लकड़ी का बेत सहित खून लगा हुआ कुल्हाड़ी एवं 01 लकड़ी का खून लगा हुआ लाठी बरामद किया गया है. उल्लेखनीय है कि यह घटना पूर्व से दोनों पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद के कारण अंजाम दी गई है. इस घटना से पूर्व अभियुक्तों के द्वारा मृतक के 03 बकरी को भी जहर देकर मार दिया गया था.

Tags:Garhwa Murder Case RevealedFour Arrested in Garhwa Murder CaseGarhwa Police Solves Murder CaseGoat Grazing Dispute Turns Fatal in GarhwaGarhwa Crime News TodayGarhwa Police Arrest Four AccusedJharkhand Village Murder Incident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.