✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गढ़वा नगर परिषद सख्त, अतिक्रमित जमीन पर रहने वाले लोगों को भेजा नोटिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:30:56 AM

गढ़वा(GADHWA):गढ़वा शहर के चिनियाँ रोड मे अवैध रूप से घर बनाकर अतिक्रमण किए हुए लोगों पर नगर परिषद की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए नगर परिषद के निर्देश पर गढ़वा अंचल कार्यालय के द्वारा जमीन की मापी कर अवैध अतिक्रमण किए हुए लोगों को नोटिस जारी कर अपने अपने घरों को हटाने का निर्देश जारी किया है.

नोटिस मिलने के बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है 

 गौरतलब है की शहर के चिनियाँ रोड से होकर नया वाला जिला समाहरणालय का रास्ता गया है इसके इसके साथ ही अधिकारियों का आवास,हेलीपेड,पार्क सहित यह रास्ता छत्तीसगढ़ राज्य को भी जोड़ती है जिसके लिए इस रास्ते को वृहद चौड़ीकरण किया जा रहा है। ऐसे में सैकड़ो ऐसे लोग हैं जो सरकारी जमीन पर घर बनाकर कब्जा किए हुए है. नोटिस मिलने के बावजूद अभीतक लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया इसी को लेकर नगर परिषद सख्त रवैया अपनाये हुए है.

जो लोग अवैध कब्जा नहीं हटाएंगे उन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी 

 नगर परिषद के कार्यपलाक पदाधिकारी ने कहा कि बहुत जल्दी इस सड़क में काम शुरू करना है जिसे लेकर सभी को नोटिस जारी किया गया है जो लोग नोटिस का पालन नही करेंगे, उनलोगो पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, वहीं प्राथमिकी भी दर्ज किया जाएगा.

Tags:Garhwa Municipal CouncilGarhwa Municipal Council gadhwaGarhwa Municipal Council news gadhwaillegal encroachmentillegal encroachment in gadhwanotice sent to peopleGadhwaGadhwa newsGadhwa news todayJharkhandJharkhand newsJharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.