☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा:चार सौ ग्रामीणों ने अचानक सड़क निर्माण कम्पनी के कैम्प पर बोला हमला, समानों को किया क्षतिग्रस्त,पढें वजह

गढ़वा:चार सौ ग्रामीणों ने अचानक सड़क निर्माण कम्पनी के कैम्प पर बोला हमला, समानों को किया क्षतिग्रस्त,पढें वजह

गढ़वा(GARHWA): गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के छतरपुर गाँव मे सड़क निर्माण करा रही कम्पनी के बेस कैम्प पर आज चार सौ की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया. कैम्प में मौजूद सभी गाड़ियों के शीशे, तौल कांटा पर तोड़फोड़, कार्यालय मे तोड़फोड़ किया. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी  मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली तो मामला कुछ और निकला.

ये है पूरा मामला

आपको बताये कि कोरवाडीह गाँव का एक लड़का गुम हो गया इसी क्रम मे ग्रामीणों ने आरोप लगाया की लड़का कैम्प से गुम हुआ है और वहीं लड़का लाकर दे. इसी बात से आक्रोशित होकर चार सौ की संख्या में आक्रोशित  पहुंचे ग्रामीणों ने हमला दिया. कैम्प के मैनेजर ने कहा कि एक लड़का गुम हुआ है हमने बोला जाँच कर लीजिये दो दिनों से यह मामला चला आ रहा है. घटना को लेकर हमने थाने को आवेदन दे दिया है 

पढें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

वही इस मामले पर एसपी ने कहा कि हमलोग इसकी जाँच कर रहे है. छतरपुर गाँव से लड़का गुम हुआ है ट्रेकेर डॉग को माँगाकर इसकी जाँच की जा रही है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Published at:16 Jul 2024 07:39 PM (IST)
Tags:jharkhand newsgarhwa newsroad construction company's campcrime newsroad construction company
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.