✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा जिले को मिली फ्री मोबाइल मेडिकल यूनिट, सुदुर्वर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:21:46 AM

गढ़वा(GARHWA): झारखंड में  स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में लगातार सरकार काम कर रही है. झारखंड के सभी जिलों में कैसे लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए इसे लेकर मोबाईल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की गई है.यह मेडिकल वैन विभिन्न सुविधाओं से लैस है,जिससे ग्रामीणों का इलाज और जांच दोनों उनके गाँव में ही संभव हो सकेगा. इसी कड़ी में गढ़वा जिले में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज सदर अस्पताल परिसर से गढ़वा जिले के लोगों के लिए स्माइल ऑन व्हील्स मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.  यह पहल एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स द्वारा शुरू की गई है, जिसे स्माइल फाउंडेशन जमीन पर कार्यान्वित करेगी.  इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह भी उपस्थित थे.

झंडी दिखाने के बाद मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह गढ़वा जिले के लिए एक बड़ी पहल है क्योंकि यह सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं संबंधी योजनाओं को ग्रामीण आबादी तक पहुंचाने में मदद करेगी.  इस सीएसआर पहल के लिए एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स, नीलिमा द्विवेदी को ध्यानवाद भी दिया.मंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में मोबाईल मेडिकल यूनिट एक मील का पत्थर साबित होगा.उन्होंने भरोषा जताया कि स्माइल फाउंडेशन इस परियोजना के कार्यान्वयन भागीदार के रूप में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम को काम पर लगाएगी.

एमएसडी फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड और स्माइल फाउंडेशन झारखंड में पांच  जिलें गढ़वा, चतरा, दुमका, साहिबगंज और पश्चिम सिंहभूम में स्माइल ऑन व्हील्स मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लगभग 2,25,000 लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम कर रहे हैं. स्माइल ऑन व्हील्स कार्यक्रम का मुख्य कार्य समग्र स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने का है.  

स्माइल ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत क्या है योजना

  • ओपीडी सेवाएं समुदाय को उपचार से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी. जिसमें जांच, समुचित परीक्षण, दवाएं और परामर्श शामिल हैं.
  • रेफरल सेवाएँ: परियोजना ग्रामीण समुदाय और सरकार के बीच एक पुल के रूप में कार्य करेगी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी अस्पतालों के साथ मिलकर काम किया जाएगा.
  • सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए, परियोजना जमीनी स्तर पर प्रसव पूर्व देखभाल और प्रसवोत्तर सेवाएं प्रदान करेगी.
  • जागरूकता कार्यक्रम: सूचना शिक्षा और संचार गतिविधियां समुदाय में स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार और बीमारियों पर काबू पाने की दिशा में काम करेंगी.
  • नेटवर्किंग और संपर्क: सुचारू संचालन सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए सिंगल विंडो बनाने के लिए सरकार और सामुदायिक क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

क्या है गढ़वा परियोजना

  • परियोजना का लक्ष्य - 45,000 ग्रामीण लाभार्थियों तक पहुंचना
  • टीम की संरचना - टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर, नर्स, सामुदायिक मोबिलाइज़र और ड्राइवर शामिल हैं.
  • उपकरण और प्रौद्योगिकी: स्माइल ऑन व्हील्स मोबाइल मेडिकल यूनिट ऑक्सीजन सिलेंडर, नेब्युलाइज़र, ब्लड प्रेशर रेगुलेटर, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, भ्रूण डॉपलर, वजन मापने की मशीन, टेस्ट किट (मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, यूपीटी आदि को कवर करने वाले) से सुसज्जित है. जीपीएस ट्रैकर और रोगियों का डिजिटल डेटाबेस प्रबंधन प्रणालीभीउपलब्ध है.
Tags:Garhwa district got free mobile medical unitpeople living in remote areas will get better health facilitiesjharkhand healthhealth departmentsadar hospital garhwajmmminister mithlesh thakur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.