☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा: बस और ट्रक में भिड़ंत, 8 बस यात्री घायल, देखिए वीडियो

गढ़वा: बस और ट्रक में भिड़ंत, 8 बस यात्री घायल, देखिए वीडियो

गढ़वा(GADHWA)- बस और ट्रक की सीधी टक्कर भी 8 लोग घायल हो गए जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं. हम बता दें कि भवनाथपुर खरौंधी मुख्य मार्ग पर रोहिनिया गाँव के पास मोड़ पर शिवोत्तम  बस और एलपी ट्रक के बीच टक्कर में आठ बस यात्री घायल हो गए. दो की हालत गंभीर है. दुर्घटना के बाद घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में भर्ती कराया गया है. वहीं शेष घायलों का इलाज खरौंधी के निजी अस्पतालों में हो रहा है. जानकारी के अनुसार  यात्रियों से खचाखच भरी शिवोत्तम नामक यात्री बस गुरुवार की सुबह खरौंधी से भवनाथपुर आ रही थी. दूसरी ओर श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुशदड गांव से लिप्टस का बोटा लदा हुआ एलपी ट्रक खरौंधी जा रहा था. इसी दौरान रोहिनिया गांव के समीप मोड़ पर बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई. उधर घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है.पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Published at:08 Jun 2023 02:47 PM (IST)
Tags:jharkhandGarhwa:Bus and truck collide8 bus passengers injured
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.