✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा: नदी में नहाने गए युवक का शव बरामद, इलाक़े में फैली सनसनी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:23:12 PM

गढ़वा(GARHWA) -गढ़वा ज़िले में पिछले दो चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से दानरो और सरस्वती नदियाँ उफान पर हैं. नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसी बीच बीते कल सरस्वती नदी में आयी बाढ़ में एक युवक के डूबने की खबर सामने आयी थी. बुधवार को अहले सुबह शहर के सोनपुरवा मुहल्ला से होकर गुजरी नदी के पुल के नीचे से मृतक दानिश के शव को बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है. शव मिलने की सूचना पर स्थानीय मौक़े पर लोगों की भीड़ उमड़ गई.

गौरतलब है की ऊँचारी मुहल्ला के पास दो युवक सरस्वती नदी में आयी बाढ़ में नहा रहे थे. अचानक दोनों युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहने लगे. एक युवक ने किसी तरह तैर कर जान बचाई जबकि दूसरा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया. जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि प्रशासन लगातार लोगों को नदी के पास नहीं जाने की अपील कर रहा है. लेकिन इसके बावजूद लोग नदी में नहाने चले जा रहे हैं. इस घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में गम का माहौल है.

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार

Tags:jharkhand newsgarhwa newsThe River In Garhwagarha policeBody of a youth recovered from riverflood in garha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.