✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुसैनाबाद में गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 8.6 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 3, 2026, 5:29:12 PM

पलामू (PALAMU): जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने 8.6 किलोग्राम गांजा समेत तस्करी में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है. यह कार्रवाई 2 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

पुलिस को सूचना मिली थी कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला स्थित मधुशाला रोड में कुछ लोग अपने घरों में गांजा छिपाकर अवैध रूप से इसकी खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना में उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, दुर्गा देवी और सबिता देवी के नाम सामने आए थे. इस जानकारी से पुलिस अधीक्षक पलामू को अवगत कराते हुए उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद एस. एम. याकूब के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

छापामारी दल ने जपला के मधुशाला रोड स्थित तीनों आरोपियों के घरों की घेराबंदी कर क्रमवार तलाशी ली. तलाशी के दौरान तीनों घरों से कुल 8.6 किलोग्राम गांजा, तांबे का एक छोटा तराजू, एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन और गांजा की पुड़िया बनाने में उपयोग होने वाले करीब दो किलो प्लास्टिक पैकेट बरामद किए गए. सभी बरामद सामानों को विधिवत जब्त कर सील कर दिया गया.

इस मामले में पुलिस ने मौके से कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता देवी, दुर्गा देवी और सबिता देवी शामिल हैं. सभी आरोपी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला मधुशाला रोड के निवासी बताए जा रहे हैं.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. वर्ष 2021 में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 304/21 के तहत इन पर गांजा तस्करी का केस दर्ज किया गया था. ताजा कार्रवाई में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) और एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B), 25 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक पलामू ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Tags:palamu newspalamu updatehussainabadhussainbad newshussainabad policeGanja smuggling racket busted in HusainabadGanja smuggling racket bustedGanja smuggling racketGanja smugglingbig newslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.