✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

GANGWAR IN JHARKHAND -इसी  का परिणाम है दुमका में मारा गया जमशेदपुर का गैंगस्टर अमरनाथ सिंह 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:56:31 PM

धनबाद(DHANBAD): रांची में सुभाष मुंडा की हत्या के बाद दुमका में जमशेदपुर के अमरनाथ सिंह की हत्या. दो घटनाओं से झारखंड हिल गया है. मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को अपराध नियंत्रण के लिए 15 दिन का वक्त दिया था लेकिन इन दो घटनाओं ने यह बता दिया है कि अपराधियों का पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं है या फिर अपराधी पुलिस से कोई भय नहीं खाते . दुमका के  बासुकीनाथ   मंदिर के सामने गुरुवार की रात "शूटआउट" की जो घटना हुई है ,वह झारखंड में चल रहे गैंगवार का ही परिणाम है. सूत्रों के अनुसार गुरुवार को जमशेदपुर के मानगो  निवासी अमरनाथ सिंह की हत्या गणेश सिंह के गिरोह ने दबंगई से कर दी. लंबे समय से अमरनाथ गिरोह का गैंगवार गणेश सिंह गिरोह से चल रहा था. 

अखिलेश सिंह से हो चुका  है पंगा 
 
लोग बताते हैं कि पहले लड़ाई अमरनाथ सिंह की फिलहाल जेल में बंद अखिलेश सिंह से थी. उस समय परमजीत गिरोह हुआ करता था. परमजीत की हत्या जेल के भीतर ही अखिलेश सिंह गिरोह  ने कर दी थी. उसके बाद से परमजीत गिरोह का संचालन अमरनाथ सिंह ही कर रहा था. अमरनाथ सिंह ने कई खूंखार लोगों को अपने गिरोह  से जोड़ा था. अखिलेश सिंह गिरोह  अमरनाथ सिंह को तो निशाने पर नहीं ले सका. लेकिन इसी बीच इक्वेशन बदला और अमरनाथ की दुश्मनी गणेश सिंह से शुरू हो गई. बिल्डर के पेशे से अपराध की दुनिया में आया गणेश सिंह अपने भाई पर हमला के बाद से ही  बदले की आग में सुलग रहा था. 

अमरनाथ सिंह के खिलाफ भी दर्जनभर मामले दर्ज थे 
 
अमरनाथ सिंह के खिलाफ भी दर्जनभर से कम मामले दर्ज नहीं थे. अमरनाथ सिंह गुरुवार को अपने लोगों के साथ देवघर के लिए निकला था. साथ में उसके परिवार के सदस्य भी थे. उसके ग्रुप में कुछ फरार अपराधी भी थे. उसके जमशेदपुर से देवघर जाने की सूचना गणेश सिंह गिरोह को मिली थी. उसके बाद  हत्या की योजना बनाई गई. सूत्र बताते हैं कि जरमुंडी थाना के सामने अमरनाथ पर 8 लोगों ने मिलकर हमला बोला. उसे दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी गई. हमलावर पहले से ही घात लगाए हुए थे. सूत्र बताते हैं कि अमरनाथ की हत्या के बाद जमशेदपुर के एक गिरोह का सफाया हो गया. क्योंकि गिरोह में अब "नेक्स्ट" मैन कोई बचा ही नहीं है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:dhanbadjamshedpurdumkashootoutcriminals

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.