✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हाई प्रोफइल और नामी - गरामी रेस्टोरेंट और बार पहुंचने वालों पर गैंगस्टर की होती है नजर, गार्ड और बाउंसर पर संदेह

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 3:57:10 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में गैंग और गैंगस्टर पुलिस के लिए चुनौती बने है. हाल में कई बड़ी वारदात को अंजाम दिया. जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की कई शूटरों का एनकाउंटर किया. लेकिन अब एक चौकने वाला खुलासा सामने आया है. गैंग्स की नजर बड़े कारोबारी और हाई प्रोफाइल लोगों पर है. ऐसे में हाई प्रोफइल और नामी - गरामी रेस्टोरेंट और बार पहुंचाने वाले लोगों पर गैंगस्टर के स्लीपर सेल नजर रख रहे है. जिससे बाद उनकी पूरी डिटेल्स खंगाल कर फिर रंगदारी की डिमांड करते है.

अगर देखे तो रांची शहर में बार, रेस्टोरेंट कई ऐसे है जहां मिडिल क्लास परिवार नहीं पहुंचता है. ऐसे में उस जगह जाने वाले लोगों की पूरी जानकारी गैंग के लोग निकाल रहे है. जिसके बाद वह आगे उसे बढ़ाते है और फिर मुख्य गैंगस्टर तक सारी जानकारी पहुंच जाती है इसके बाद रंगदारी के लिए फोन कॉल आना शुरू हो जाते है. पैसा नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी जाती है. कई बार गोली बारी तक मामला पहुंच जाता है.

इन सब के बीच कई खुलासे हुए जिसमें अब यह बात सामने आई है कि बड़े बार और होटल रेस्टोरेंट में मौजूद गार्ड गैंगस्टर के स्लीपर सेल के जैसा काम कर रहे है. वहीं बार में बाउंसर की भूमिका भी सवालों के घेरे में है.पुलिस आने वाले दिनों में सभी जगहों में मौजूद बाउंसर और गार्ड का सत्यापन कर सकती है. जिससे कौन गैंग्स के लिए काम कर रहा है इसकी पहचान सामने आ सके.

अगर देखे तो हाल के दिनों में पुलिस ने कई बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर के खिलाफ की है. जिसमें कई मुठभेड़ हुई. जिसके बाद बदमाशों के फोन और दस्तावेज से कई जानकारी सामने आई है. जिसके आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया है और अब यह जानकारी हाथ लगी है.

                  

Tags:RanchiRanchi CrimeBar and pubRanchi barRanchi newsGangster NewsJharkhand Police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.