☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों में वार,रांची में दर्ज हुआ FIR,अब होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों में वार,रांची में दर्ज हुआ FIR,अब होगी कार्रवाई

रांची(RANCHI): हाल के दिनों झारखंड के कई गैंगस्टरों में सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी है. अमन साहू से लेकर राहुल सिंह और सुजीत सिन्हा गैंग आमने सामने है. ऐसे में अब पुलिस अलर्ट हो गई और गैंगस्टरों के सोशल मीडिया चलाने वाले पर शिकंजा कसने की तैयारी में है. पुलिस मुख्यालय भी इस पूरे प्रकरण को लेकर गंभीर है. और अब कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

दरअसल गैंगस्टर सोशल मीडिया पर एक्टिव है. अमन साहू गैंग से लेकर राहुल सिंह,राहुल दुबे और सुजीत सिन्हा सभी का हर दिन पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा है. इस बीच ही रांची में गोलीबारी की गई और फिर अमन गैंग और सुजीत सिन्हा के बीच बवाल खड़ा हो गया. दोनों गैंग एक दूसरे पर हर दिन पोस्ट कर धमकी वार कर रहे है. अमन गैंग के राहुल दुबे के द्वारा सुजीत सिन्हा को चेतावनी दी गई. उसके बाद राहुल सिंह ने भी पोस्ट कर सुजीत गैंग को निशाने पर लिया और गोली बम चलाने की चेतावनी दी है. ऐसे में अब पूरे प्रकरण को देख कर ऐसा लगता है कि झारखंड में गैंगवार होने की संभवना बढ़ गई है.

गैंग में अदावत बढ़ता देख पुलिस अलर्ट हुई और गैंग पर शिकंजा कसने के लिए प्लान तैयार किया है. साथ ही पूरे प्रकरण में रांची में एक केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अभियान आईजी डॉ माइकल एस राज ने बताया कि झारखंड में हाल के दिनों में कई सोशल मीडिया पर गैंग सक्रिय है. इस मामले में रांची में केस किया गया है. उस आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी. हाल के दिनों में गैंग पर कई कार्रवाई हुई है. अब आगे सभी के सोशल मीडिया को पहले ब्लॉक कराया जाएगा. उसके बाद उसका संचालन करने वाले को भी चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजने का काम पुलिस करेगी.                         

Published at:08 Oct 2025 11:23 AM (IST)
Tags:Gangsters clash on social mediaFIR filed in Ranchiaction to be takenjharkhand gangsterjharkhand gangster aman sahugangster aman sahu jharkhandgangsterujjain gangstergangstersgangster newsgangster arrestedgangster shot deadgangster storygangster aman singhgangster videouttam yadav gangstergangster mayankgangster rapperrapper gangstergangster extraditiongangster mayank singhmayank singh gangstergangster aman sahu deadaman sahu gangstergangster aman sahufrom boy to gangstergangster news indianotorious gangstergangster encounterSUJIT SINGASUJIT SINHA NEWSAMAN SAHURAHUL SINGHRAHUL SINGH GANG
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.