✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में गैंगस्टर की मौज,फर्जी लाइसेंस से प्रिंस के गुर्गे ने लिया हथियार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 2:31:50 PM

रांची(RANCHI): झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी राहुल राणा पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. पहले प्रिंस खान से नाम जुड़ा और अब फर्जी लाईसेंस के जरिए हथियार रखने का मामला सामने आया है. जिसके आधार पर रांची पुलिस एक नया मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है.पुलिस ने जांच में पाया की राहुल राणा सिंह को रांची जिला से किसी भी हथियार का लाइसेंस नहीं दिया गया है. जब इसकी तहकीकात शुरू हुई तो जानकारी मिली की राहुल ने फर्जी लाइसेंस बनवा कर हथियार खरीदा था. जिसके आधार पर पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया है.

दरअसल रांची के रहने वाले राहुल राणा सिंह को लेकर हर दिन चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे है.पहले गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करने का मामला सामने आया. पुलिस को जांच में जानकारी मिली की रांची में जितनी भी घटना हुई उसमें शूटर मुहैया कराने वाला राहुल राणा सिंह रहा है. इसके बाद जांच आगे बढ़ी उसके लाईसेंसी हथियार की जांच शुरू की गई. जिसमें पुलिस ने अपने डेटा को खंगालना शुरू किया तो पुलिस रिकार्ड में उसका कही कोई नाम नहीं है. यानि उसने कभी हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं दिया था.

इसके बावजूद वह हथियार लेकर खुलेआम घूम रहा था. उसके पास मौजूद हथियार फर्जी लाइसेंस पर खरीदा गया था. जिसकी तहकीकात शुरू की गई. तो पुलिस को जानकारी मिली की वह किसी तरह से अवैध लाइसेंस बनवा कर हथियार खरीद कर घूम रहा था. जिस मामले में अब रांची पुलिस एक नए केस करने की तैयारी कर रही है. पुलिस इस फर्जी लाइसेंस के भी जड़ तक पहुँचने की कोशिश में है. जिससे पूरे मामले का खुलासा किया जा सके.

फरार राहुल राणा को गिरफ्तार करने के लिए रांची पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. रांची से लेकर कर्नाटक और अन्य उसके ठिकानों पर पुलिस टीम पहुंच कर उसकी तलाश में जुटी है. जिससे उसकी गिरफ़्तारी की जा सके और पूरे मामले में और भी खुलासे सामने आये. लेकिन राहुल राणा पुलिस को चकमा देकर हर जगह से निकल गया. अभी वह कहा है इसकी जानकारी किसी को नहीं है.

बता दे कि राहुल राणा का नाम रांची के टिटोस होटल गोलीकांड के बाद सामने आया था. जिसमें पुलिस को जानकारी मिली की राहुल राणा ही प्रिंस खान के लिए शूटर मुहैया कराने का काम करता था. यह भी खुलासा हुआ है कि यह 2023 में दुबई जा कर प्रिंस खान से मुलाकात भी कर चुका है. इसके बाद यहां गैंग को सपोर्ट कर रहा था.                               

Tags:Rahul Rana SinghPrince KHanGangster Prince KhanRanchi PoliceRanchi Police NewsJharkhand NewsRanchi updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.