✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गैंगस्टर विक्रम शर्मा मर्डर कांड: शूटरों को पकड़वाने वालो को मिलेंगे 50 हज़ार,किन -किन पर इनाम

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 19, 2026, 1:07:53 PM

TNP DESK- झारखंड के गैंगस्टर रहे विक्रम शर्मा के हत्यारों  को ढूंढने के लिए उत्तराखंड पुलिस नई -नई  तरकीब निकाल  रही है.  झारखंड में छापेमारी भी कर रही है और उनके अन्य संभावित ठिकानों पर भी ढूंढ रही है.  आखिर विक्रम शर्मा के शूटर कहां लापता हो गए हैं? क्या उन्हें आसमान खा   गया है, अथवा जमीन निगल  गई है.  हालांकि पुलिस का एक्शन बता रहा है कि पुलिस शूटरों  तक पहुंचाने के लिए गंभीर है और लगातार इसकी कोशिश कर रही है.  पुलिस ने पहले छह  आरोपियों पर 25-25 हज़ार  का इनाम घोषित किया था.  अब उन राशियों को बढ़ाकर 50-50 हजार कर दिया है. 

इनाम की राशि और भी बढ़ाये जाने के मिल रहे संकेत 
 
सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि इनाम की राशि और भी बढ़ाई जा सकती है.  उत्तराखंड पुलिस ने अपील की है कि जिन लोगों को शूटरों  के बारे में जानकारी मिले, वह पुलिस को सूचना दें.  उनका विवरण गुप्त रखा जाएगा।  उल्लेखनीय है कि जिन पर इनाम घोषित और बढ़ाया गया है, वह सभी झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले है.  उनके नाम आकाश कुमार प्रसाद उर्फ अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार साव उर्फ़  साहू, यशराज सिंह, अंकित कुमार वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह बताया गया है.  इन पर अब इनाम की राशि 50- 50 हज़ार  रुपए घोषित कर दी गई है.  

13 फरवरी को विक्रम शर्मा की देहरादून में हत्या कर दी गई थी

13 फरवरी को विक्रम शर्मा की देहरादून में हत्या कर दी गई थी.  यह हत्या देहरादून के पॉश  इलाके में दिनदहाड़े की गई थी.  हत्यारे शातिर थे और पूरी घटना को अंजाम देने के लिए पिछले कई दिनों से रेकी  कर रहे थे.  जानकारी तो यह भी निकल कर आ रही है कि एक आरोपी जिस  जिम  में विक्रम शर्मा रोज जाता था , वहां का सदस्य बन गया था और  हर गतिविधि पर नजर रख रहा था.  घटना के दिन भी वह मौजूद था.  जैसे ही विक्रम शर्मा जिम से बाहर निकला , उसने इशारा किया और टोह  में लगे शूटरों  ने सिर  में सटाकर गोली मार दी. 

देहरादून में सफेदपोश बनकर रह रहा था विक्रम शर्मा 
 
उसके बाद शूटर  फरार हो गए. घटना  स्थल पर ही विक्रम शर्मा की मौत हो गई थी. विक्रम शर्मा देहरादून में क्रेशर का व्यवसाय कर रहा था.  वह देहरादून में सफेदपोश  बनकर रह रहा था.  उसे क्या मालूम था कि देहरादून में भी उसकी हत्या हो सकती थी. घटना के एक महीने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है. पुलिस इस मामले में लॉजिस्टिक उपलब्ध कराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है .राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी जमशेदपुर से हुई जबकि अक्षत ठाकुर की गिरफ्तारी नोएडा से की गई थी. देहरादून पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandWikram SharmaGangster Vikram Sharma Murder Case:Vikram Sharma Murder CaseJamshedpur newsJharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.