रांची(RANCHI): झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने हाई कोर्ट में क्रीमनल रीट याचिका दायर की है. जिसमें साहिबगंज डीसी पर गंभीर आरोप लगाया है. जेल में बंद गैंगस्टर ने कोर्ट में याचिका के जरिए बताया कि डीसी ने धमकी दी है कि जेल में ही ENCOUNTER करा देंगे.जिसके बाद कोर्ट ने जेल महानिरीक्षक और साहिबगंज डीसी को तलब किया है. मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होनी है.
बता दे कि सुजीत सिन्हा लंबे समय से जेल में बंद है. पलामू सेंट्रल जेल से 11 अक्टूबर 2025 को उसे साहिबगंज जेल शिफ्ट किया गया था.जिसके बाद से सुजीत सिन्हा इसी जेल में बंद है. याचिका में बताया गया कि 14 मार्च को साहिबगंज जेल में डीसी पहुंचे और उन्होंने उसे ENCOUNTER कराने की धमकी दी है. जिसके बाद उसे शक है कि उसके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है.
पूरे मामले में अब 30 अप्रैल को सुनवाई के दौरान जेल महानिरीक्षक और डीसी से तलब किया गया है. कोर्ट के समक्ष दोनों से अदालत को अपना जवाब देंगे. यह सुनवाई न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय के अदालत में होनी है.
अब 30 अप्रैल को सुजीत सिन्हा ने जुड़े मामले में कोर्ट की सुनवाई पर सभी की नजर है. आखिर कोर्ट में डीसी और पुलिस महानिरीक्षक क्या जवाब आता है. जिसके आधार पर कोर्ट का रुख क्या रहने वाला है. सभी बिन्दु पर कोर्ट में यह सुनवाई अहम मानी जा रही है.