✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कम उम्र के बच्चों को अपराधी बना रहा गैंगस्टर प्रिंस खान का गिरोह, हथियार ढोने का कराता है काम,जानिए कैसे खुला भेद 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:50:42 PM

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल से लेकर संथाल परगना तक प्रिंस खान के लिए काम करने वाले कम से कम 6 लोगों को अबतक धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि हाल के दिनों में कारोबारियों को धमकी देकर, फायरिंग कर रंगदारी वसूलने वाले गैंग का खुलासा कर लिया गया है. बड़ी बात यह है कि नाबालिग बच्चों को बहला कर प्रिंस खान का गैंग अपराधी बना रहा है और उनका उपयोग फायरिंग के लिए घटनास्थल तक हथियार पहुंचाने के लिए कर रहा है. नाबालिग हथियार लेकर जहां फायरिंग करनी होती है, पहले से मौजूद होते और फायरिंग करने वाले पीछे से आते और गोली चलाने के बाद फिर उन्हीं को हथियार सौंप देते. नाबालिग के पास हथियार  होने का संदेश कोई नहीं कर पाता, इसका लाभ गैंगस्टर प्रिंस खान के लोगों को मिलता है. बुधवार को एसएसपी ने दावा किया कि प्रिंस खान के लिए काम करने वाले चार अपराधियों को पकड़ा गया है.दो पहले ही पकड़ में आए थे. अभी पकड़ाए चार में एक नाबालिग है.वह हथियार पहुंचाने का काम करता था ,लेकिन सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी के बाद भी लोगों को धमकाने का सिलसिला कम नहीं हुआ है. कारोबारियों को धमकी दी जा रही है. डॉक्टरों को भी धमकाया जा रहा है. पिछले 24 घंटे में धनबाद के कई लोगों को धमकी दी गई है.

एसएसपी ने क्या कहा 

एसएसपी ने बुधवार को कहा कि पकड़े गए लोगों के पास जो मोबाइल बरामद हुए हैं, उसे पता चलता है कि धनबाद में और कई कारोबारियों को यह धमकी दी गई है. बहुत से लोग पुलिस के सामने नहीं आए हैं ,लेकिन कई मामलों में कांड अंकित किए गए हैं .उन्होंने फिर दोहराया कि किसी को भी  डरने की जरूरत नहीं है. पुलिस को सूचना दें, पुलिस कार्रवाई करेगी. बता दें कि धनबाद के नया बाजार के जांच घर में फायरिंग करने के बाद बैंक मोड़ के थानेदार डॉ पी के सिंह को भी धमकी दी गई थी. कहा गया था कि उनकी खोपड़ी खोल दी जाएगी. इसके बाद पुलिस रेस हुई और अब तक 6 लोगों को पकड़ चुकी है और कई अपराधी पुलिस के रडार पर हैं. अपराधियों का  लिंक बिहार से भी जुड़ा हुआ है. गिरिडीह के भी अपराधी इसमें शामिल है. अपराध करने के बाद इलाका छोड़ देते हैं. देखना है धमकी देने का सिलसिला कब जाकर थमता है और पुलिस क्या इस गिरोह को पूरी तरह से तोड़ने करने में सफल हो पाती है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsGangster Prince KhanGangster Prince Khan's gang is making young children criminals

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.