✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के डाकघरों में नहीं मिल रहा है गंगाजल

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:08:01 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के डाकघरों में नहीं मिल रहा है गंगाजल.  सावन के इस पवित्र महीने में लोग गंगाजल लेने के लिए डाक घर जा तो जरूर रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा  हाथ लग रही है.   बताया जा रहा है कि बिक्री के लिए गंगाजल उपलब्ध है ही नहीं. बता दें कि हर साल सावन से पहले ही गंगाजल की 200ml और 500ml की पैकिंग मंगाई जाती थी. 

भक्त उसकी खरीदारी करते थे.  विभागीय सूत्रों का कहना है कि गंगाजल के लिए  पत्राचार किया गया है लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है.  आने पर सभी डाकघरों में भेज दिया जाएगा और शिवालयों में स्टाल लगाकर इसकी बिक्री की जाएगी.  सूत्रों की माने तो धनबाद प्रधान डाकघर में 8 माह से गंगाजल नहीं है.  

सावन में गंगाजल खरीदने की केंद्र सरकार की योजना के तहत डाक विभाग हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा जल की बिक्री कर रहा था.  इसमें 200ml और 500ml की पैकिंग मंगाई गई थी.  ऋषिकेश वाले गंगाजल के 200ml की कीमत ₹15 वही  500ml की कीमत ₹22 रखी गई थी.  गंगोत्री का जल महंगा  था.  200ml गंगाजल के लिए ₹25 और 500 एम एल के लिए ₹35 देने पड़ते थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.