✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वासेपुर में गैंगवार की आहाट,प्रिंस खान और फहीम आमने-सामने

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 7, 2026, 5:11:32 PM

रांची(RANCHI): धनबाद के वासेपुर में गैंगवार की आहट से इलाके में दहशत का माहौल है. सोशल मीडिया से लेकर वासेपुर की गलियों में एक अलग सा सन्नाटा पसरा है. कब कहा गोली चल जाए किसी को नहीं मालूम है. कुख्यात प्रिंस खान और फहीम खान के परिवार के बीच अदावत बढ़ती जा रही है.पहले प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर फहीम खान और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी. वीडियो सामने आने के बाद फहीम खान का बेटा इकबाल मीडिया के सामने आया और उसने प्रिंस को चुनौती दे डाली. लेकिन अब फिर एक वीडियो सामने आया. जिससे वासेपुर में हड़कंप मच गया.

प्रिंस खान के वीडियो से हड़कंप

सबसे पहले बात प्रिंस खान के वायरल वीडियो की कर लेते है. हलाकी वीडियो की पुष्टि द न्यूज पोस्ट नहीं करता है. लेकिन यह वायरल हुआ है. इसमें प्रिंस खान फिर से फहीम खान के पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है. साथ हथियार की नुमाईस की गई है.वीडियो में प्रिंस खान ने धनबाद के पुलिस अधीक्षक से भी एक अपील कर रहा है. जिसमें शहजादा नामक व्यक्ति की हत्या का जिक्र किया गया है. जिसमें कहा गया है कि अनवर से पूछताछ करने पर हत्या का राज खुलेगा.

फहीम और उसके परिवार को धमकी  

इस वीडियो में बताया गया कि खटाल में काम करने वाले व्यक्ति ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में साथ दिया है. जिसका खुलासा हो सकता है. साथ ही फिर से पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है. जिसमें साफ कहा गया कि बच नहीं पाओगे. जिस दिन मौका मिला उस दिन काम तमाम हो जाएगा.

इकबाल ने प्रिंस खान पर उठाया सवाल

वहीं इस वीडियो से पहले ही फहीम खान के बेटा इकबाल ने मीडिया के समाने कई बात रखी. जिसमें कहा कि प्रिंस खान छुप कर वार करता है. वह दुश्मन देश में बैठ था. प्रिंस खान को इकबाल ने चुनौती भी दी है. साफ कहा कि हिम्मत है तो भारत के किसी राज्य में बैठ कर घटना को अंजाम दे. कानून के तहत उसे क्या सजा मिलगी तस्वीर सबके सामने आएगी.

अलर्ट पर पुलिस

अब इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है. हाल ही में वासेपुर में गोली बारी की घटना हुई थी. जिसमें फहीम खान के बेटा के ड्राइवर को गोली लगी थी. जिसके बाद से ही टेंशन और बढ़ी हुई है. अब पूरे मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. जिससे कोई घटना वासेपुर या कही भी ना हो सके.                                                  

Tags:wasseypur newsPrince Khanfahim khanfahim khan newsjhakhandjharkhand newsdhanbad newsdhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.