☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेटियां कैसे होंगी सुरक्षित! रांची में फिर नाबालिग के साथ गैंग रेप, आरोपी चार धराए

बेटियां कैसे होंगी सुरक्षित! रांची में फिर नाबालिग के साथ गैंग रेप, आरोपी चार धराए

रांची(RANCHI): झारखंड की राजधानी रांची बेटियों के लिए असुरक्षित सी हो गई है.रांची के ग्रामीण इलाकों में बेटियों के साथ दरिंदगी के मामले सामने आ रहे है.बेटियां चीख रही अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रही है.लेकिन उन्हें सुरक्षित कौन रखेगा.जब दरिंदे उनके आस पास के ही हो.कुछ ऐसा ही मामला रांची से 50 किलोमीटर दूर तमाड़ थाना क्षेत्र से सामने आया है.यहां एक नाबालिग के साथ चार नाबालिग लड़को ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है.लड़की के बयान के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया और चार नाबालिग लड़को को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है.

मामला तमाड़ थाना क्षेत्र के चिपिबंधडीह टोला के जामझुंड की एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही चार लड़कों ने गैंग रेप कर दिया.मामले की जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दिया जिसके बाद तमाड़ थाना में केस दर्ज कराया गया.मामले में पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच कराया साथ ही 164 का बयान दर्ज कराया. जिसके बाद चारों नाबालिग को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है.बताया जा रहा है कि मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

दरअसल लड़की घर से सौच के लिए बाहर निकली थी.तभी चारों युवकों ने उसका मुह बांध कर एक सुनसान जगह लेगए. उसके बाद उसके साथ बलात्कर की घटना को अंजाम दिया.बच्ची बचाने को लेकर चिल्ला रही थी.तभी उसके चाचा को आवाज़ सुनाई दी तो वह वहां पहुंचे तो देखा की लड़की अचेत अवस्था में  पड़ी हुई थी.लडकी के चाचा को आता देख सभी फरार हो गए.मामला रात का बताया जा रहा है.सुबह होते ही परिजन बच्ची के साथ थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया.

Published at:18 Sep 2023 11:20 PM (IST)
Tags:Gang rapeRapeRanchiTamarStudentUnder ageTrendingNews ranchiUpdate newsJharkhand police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.