✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आदिवासी नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंसकर सामूहिक दुष्कर्म , 2 आरोपी पकड़ाए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:34:53 AM

टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-झारखंड में आए दिन रेप की घटनाएं सुनने को मिल रहीं है. महिलाओं की इज्जत को तार-तार किया जा रहा है. उनकी अस्मत को लूटने में दरिंदे हिचक नहीं रहें हैं. ऐसा ही एक आबरू लूटने वाला मामला पूर्वी टुंडी से सामने आया है. जहां एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया. उसकी इज्जत सुनसान जंगल में लूट ली गई

दो युवक गिरफ्तार

पुर्वी टुंडी की रुपन पंचायत की रहने वाली आदिवासी किशोरी ने लटानी गांव के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत थाने में की. पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ भूतगड़िया के आसपास जंगल में लकड़ी चुनने के लिए आई थी. इस दौरान लटानी गांव के ही परिचित दो युवक बाइक से आए औऱ मुंह में कपडा ठूंसकर उसके साथ बलात्कार किया. इन दोनों युवक का नाम किशोरी ने संतोष औऱ बीरु बताया.

लड़की को दी धमकी

दोनों वहशी लड़को ने रेप करने के बाद लड़की को इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकियां दी . नहीं तो बुरा अंजाम भुगतने के ले चेतावनी भी दिया. इनों दोनों लड़कों की मौजूदगी में पीड़िता की बहन वहां से भाग गई औऱ घर जाकर इसकी सूचना दी. घर में पिता मजदूरी करने के गये थे. लिहाजा गांव की ही कुछ महिलाएं पीड़िता के साथ शाम में ही पूर्वी टुडी थाने में इसकी लिखित शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.  

Tags:Gang rape of tribal minorstuffing cloth in her mouth2 accused arrestedझारखंड में आदिवासी नाबालिग से गैंगरेपपूर्वी टुंडी में आदिवासी नाबालिग से गैंगरेपआदिवासी नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेपझारखंड में आदिवासी किशोरी से रेप2 accused arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.