✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Bihar: भोजपुर के बालू घाट पर अपराधियों का तांडव, 2 कर्मियों को मारी गोली, पैसे लूटकर हुए फरार, देखिए वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:56:55 PM

आरा (AARA) : भोजपुर जिले में अपराधियों का मनोबल इतना सर चढ़कर बोल रहा है कि अब खुलेआम गोली बारी और लूट की घटना को अंजाम देने लगे हैं. ताजा मामला भोजपुर के आरा जिले से सामने आया है, जहां हथियार के बल पर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों घायलों कि हालत काफी नाजूक है.  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घटना का सीसीटीवी फुजेट आया सामने

दरअसल यह वीडियों आरा के बालूघाट का है जहां बदमाशों की ओर से की गई लूटपाट और फायरिंग का वीडियो बालू घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. इस वीडियो में देखा जा रहा है कि बेखौफ बदमाश बड़े हथियार से गोली चला रहे हैं. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि चार नकाबपोश बदमाश बालू घाट पर आते हैं और गोली चलाते हुए लूटपाट करने लगते हैं.इनमें से दो के हाथ में राइफल एवं एक के हाथ में डंडा रहता है.घटना में हथियारबंद अपराधी लगातार फायरिंग रहे हैं, जिसमे दो लोगों को गोली लग जाती है.लूट पाट के दौरान एक बदमाश दो स्टील का बक्सा, प्रिंटर, लैपटॉप और बैग लूट कर वहां से भाग निकलते हैं.

एक को सिर और दूसरे के कंधे में लगी गोली

दोनों घायलों कि पहचान भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना के भीमपुरा गांव वार्ड नंबर 6 निवासी प्रेम कुमार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और संदेश थाना क्षेत्र के सरैया गांव वार्ड नंबर 7 निवासी चंदेश्वर साह का 27 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार गुप्ता के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि प्रेम कुमार को सिर के बीचों बीच एवं मुकेश कुमार को दाहिने साइड कंधे और बाएं पैर में गोली लगी है. ये दोनों उशी बालू घाट पर गाड़ी लोडिंग का काम करते हैं.  घटना में जख्मी मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार की देर रात वह गाड़ी पर बालू लोड कर उसका चालान कटवा रहे थे. इसी दौरान छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके और राइफल भिड़ा दी.जब इसका विरोध किया तो गोली चलाने लगे.उसके बाद ये लोग बालू घाट पर बने कमरे में घुस गए और फायरिंग करते हुए लूटपाट करने लगे. कमरे में रहे उसके एक दोस्त को भी गोली मार दी गई. जो अभी गंभीर है.

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीचक में एक बालू घाट के काउंटर पर 4-5 अपराधियों ने लूटपाट की कोशिश के दौरान गोली चला दी. एक व्यक्ति सोनू कुमार को सिर के पास गोली लगी. वहीं गोली के छर्रे से मुकेश नामक युवक घायल हो गया. दो अभियुक्तों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले पर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से परहेज़ किया है. फिलहाल इस घटना में घायल एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. 

 

 

Tags:bihar newsbihar news todaylatest newsbreaking newsbihar latest newsbiharnewsbihar breaking newstop newslatest news biharlatest news in biharbhojpur balu ghatarrah balu mafiyabalu mafiya clash in arrahbalu mangaane per kitna kharch aaegaarrah newsbihar balu mafiyaaara trending newsbihar aaraaara crime newsaara balu ghatGang of criminals at Balu Ghat in Bhojpur2 employees shotfled after looting money

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.