चाईबासा(CHAIBASA):पश्चिमी सिंहभूम जिले में गजराज का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है.वहीं वन विभाग के द्वारा हाथियों पर काबु पाने में असमर्थ दिख रहे है.,जिसके कारण आये दीन कभी मौत की घटना तो कभी घर तोड़ने की घटना सुनने और देखने को मिल रही है.
एक ग्रामीण को पैर से कुचल कर उतारा मौत के घाट
ताजा मामला झींकपानी प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाले पंडाबिला गाँव का है जहां बीते रात जंगली हाथियों नें तांडव मचाया है. जहां एक घर पर हमला कर दिया. घर में खाना खा रहे ग्रामीण चोकरो करवा को पैर से कुचलकर मार डाला. इस दौरान उसके साथ मौजूद लोग अंदर के कमरे की ओर भागकर बाल बाल बचे.
गांव में तीन चार घरों को भी क्षतिग्रस्त किया
हाथी ने इस गांव में तीन चार घरों को भी क्षतिग्रस्त किया है. हाथी गांव में काफी देर तक उत्पात मचाने के बाद चला गया. पंडाबिला गाँव इस क्षेत्र के झींकपानी एसीसी कॉलोनी से सटा हुआ गांव है, जहां दो तीन दिनों पहले जंगली हाथी ने रातभर उत्पात मचाया था.
रिपोर्ट-संतोष वर्मा