✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Gadhwa :एक युवक पर 4 लोगों ने अपना बेटा होने का किया दावा,फ़िर पुलिस ने किया ऐसा खुलासा कि उड़ गए सब के होश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:08:37 PM

गढ़वा(GARHWA):गढ़वा जिले में शमशेर नाम का एक युवक पिछले 15 दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था,क्योंकि इस लडके पर एक नहीं दो नहीं बल्कि चार चार व्यक्ति अपना बेटा होने का दावा कर रहे थे.बात डीएनए जाँच तक आ गई लेकिन पुलिस को शक हुआ तो जाँच की तब जाकर युवक एक शातिर अपराधी निकला जिसका नाम शमशेर खान उर्फ राजा खान उर्फ एहसान खान है. इसपर केरल,बिहार और झारखण्ड के कई जिलों मे मामला दर्ज है.

पढ़े पुलिस ने मामले में कौन सा बड़ा खुलासा किया

आपको बताये कि माझीयाओ थाना क्षेत्र के सरहसताल गांव में रह रहे 15 दिन से युवक एक अंतरराज्य शातिर अपराधी निकला. जिसकी जानकारी डीएसपी नीरज कुमार ने दी. डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिशनपुर थाना क्षेत्र के मोतिहारी के पूर्व मुखिया मुन्ना अंसारी के द्वारा व्हाट्सएप पर एक मैसेज दिया गया था कि एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है. जो परिवार से बिछड़ कर 15- 16 साल पूर्व चला गया था .उसे कुछ याद नहीं है. वह अपने भाई का नाम असलम बता रहा है. इसकी सूचना पर मझिआंव थाना क्षेत्र के सरहसताल गांव निवासी सत्तार अंसारी ने उसे अपने घर लाया,क्योंकि सत्तार अंसारी का भी पुत्र कुछ वर्ष पूर्व गुम हो गया था.वह पुरे परीवार के साथ काफी घुल मिलकर रहने लगा. इसके बाद सूचना मिलते ही उस युवक शमशेर खान उर्फ राजा खान उर्फ एहसान खान पर चार लोग अपने अपने पुत्र की दावेदारी करने लगे. जैसे ही इसकी सूचना थाना को लगी, उसे थाना में बुलाकर पूछताछ भी किया गया.इसी दौरान पुलिस को सरहसताल गांव में रह रहे सत्तार अंसारी की पुत्री के साथ कुछ गलत हरकत करने की सूचना उसके पुत्री के द्वारा अपने पिता से की गई.इसके बाद सत्तार अंसारी के द्वारा शिकायत करने पर कड़ाई से पुलिस पूछताछ करने पर वह युवक टुट गया तथा वह अपना असली नाम और पता बताया.जो बिहार राज्य के भोजपुर जिला के पिरो थाना अंतर्गत ग्रामीण की गांव निवास फहीम खान के लगभग 28 वर्षीय पुत्र शमशेर खान उर्फ राजा खान उर्फ एहसान खान के रूप में चिन्हित किया गया.

कई मामलों में जेल जा चुका है युवक

प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ने बताया कि यह कई बार अपराधिक कांड में जेल जा चुका है, तथा वह युवक काफी शातिर अपराधी था. वह सबसे पहले जिस इलाके में जाता था वह पता करता था कि यहां बहुत दिनों से कोई व्यक्ति लापता या गुम हुआ है बस उसी का बेटा बनकर रहना शुरू कर देता था, तथा वहां से अपराध कर चंपत हो जाता था. इसी दौरान वह लगभग 15 दिनों से मझिआंव थाना क्षेत्र के सरहसताल गांव में सत्तार अंसारी के यहां उसका पुत्र बनकर रह रहा था क्योंकि सतार अंसारी का भी कुछ वर्ष पूर्व एक पुत्र गुम हो गया था. इस दौरान उक्त युवक को अपने पुत्र की दावेदारी के लिए गढ़वा थाना क्षेत्र के ढ़ोटी गांव निवासी इस्लाम अंसारी तथा मेराल थाना सहित चार लोगों के द्वारा अपना पुत्र होने का दावेदारी किया जा रहा था ,जिसे 2 दिन पूर्व डीएसपी नीरज कुमार के द्वारा मझिआंव थाना में उक्त युवक को बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की गई थी , जिसे इसका खुलासा हुआ.

पुलिस  ने मोबाइल से कई अश्लील फोटो बरामद किया है

पुलिस ने युवक के मोबाइल से कुछ अश्लील फोटो भी बरामद किया है. उसमे अन्य और मैसेज के द्वारा उसकी असलियत का पता चला है. साथ में डीएसपी ने यह भी बताया कि सत्तार अंसारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज में यह भी दिया गया कि वह मेरे ही घर में रहकर पूरे परिवार के साथ विश्वास में लेकर उसके लड़की के साथ गलत हरकत करने लगा ,तथा अश्लील फोटो वगैर भी बनाने लगा इसके बाद हम लोगों को शक हुआ जिसे लेकर थाना को सूचना दी गई तथा अपने दिए गए बयान में वह लड़का बार-बार अपना बयान बदलते रहा.डीएसपी ने यह भी बताया कि उसका कई राज्यों में अपराधीक इतिहास रहा है. झारखंड सहित केरल राज्य के कई जिलो के कई कांडों में जेल जा चुका है.

Tags:Crime newsCrime in jharkhandCrime news gadhwaTrending newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayGadhwaGadhwa newsGadhwa news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.