रांची(RANCHI): झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने एक बड़ा बयान दिया है. अपने बयान से अंसारी ने भाजपा और सामंती सोच रखने वालों पर निशाना साधा है. फुरकान अंसारी ने कहा कि उनके दादा परदादा यादव थे. फुरकान अंसारी ने कहा कि पहले वह यादव थे और मंडल थे उनके दादा परदादा सभी हिन्दू थे.यहां के सामंती सोच वालो के अत्याचार से तंग आकर वे मुसलमान बने हैं.
उन्होंने कहा कि किसी औरंगजेब और बाबर के दबाव में मुस्लिम नहीं बने बल्कि यहां के लोगों के प्यार से हिन्दू से मुस्लिम बने है. उन्होंने कहा कि सामंती सोच वाले लोग शुरू से अत्याचार कर रहे हैं. कोई नीचा जाति का लोग मंदिर में पहुंच जाता है तो इसे गंगा जल से शुद्ध करने लग जाते हैं. देश में ऐसे बड़े लोग है जो पैसे वाले हैं, सामंती सोच वाले हैं, वह गरीब को नहीं समझते हैं उनके बेटी बहु पर अत्याचार करते हैं.उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पूर्व राष्ट्रपति के मंदिर पर जाने से रोक दिया गया था.
रिपोर्ट: समीर हुसैन
