✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फुरकान अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, ज़िला अध्यक्षों की सूची को अल्पसंख्यक मुक्त करने पर जताई नाराजगी 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:56:24 PM

रांची (RANCHI) देर रात झारखंड कांग्रेस के ज़िला अध्यक्षों की नयी सूची जारी होते ही  प्रदेश में घमासान मच गया. प्रदेश के किसी भी ज़िला में अल्पसंख्यक ज़िला अध्यक्ष नहीं होने से पूर्व सांसद फुरकान अंसारी नाराज़ हो गए.आज तड़के सुबह झारखंड कांग्रेस के  पूर्व सांसद फुरकान अंसारी नाराज़गी ज़ाहिर करने सीधा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकाअर्जुन से मिलने पहुँच गए.

समुदाय को लगातार हासिए पर धकेलने का काम किया जा रहा है

सूत्रों के अनुसार अंसारी ने राज्य में पार्टी की स्थिति से अवगत कराया,कहा कि जिस अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी राज्य में लगभग 18% है,उस समुदाय को लगातार हासिए पर धकेलने का काम किया जा रहा है. जिसका ताज़ा उदाहरण ज़िला अध्यक्ष की सूची है. राज्य में गठबंधन की सरकार बनाने के लिए इस समुदाय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है.लेकिन आज पार्टी की ओर से निराश किया जा रहा है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने  इसपर लिया संज्ञान

तमाम बातों को सुनने के बाद  कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने संज्ञान लिया और आश्वासन देते हुए कहा की जल्द ही  इस पर निर्णय लिया जाएगा और राज्य में कांग्रेस पार्टी में सभी समुदाय की भागीदारी सुनिश्चहित की जाएगी.

Tags:Jharkhand congress list jila adhyakshJharkhand congressJharkhand IncAlpsankhyak jila adhyakash

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.