☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंदिर से लेकर मस्जिद तक, चर्च से लेकर गुरुद्वारे तक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सलामती के लिए मांगी जा रही है दुआ

मंदिर से लेकर मस्जिद तक, चर्च से लेकर गुरुद्वारे तक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सलामती के लिए मांगी जा रही है दुआ

रांची(RANCHI): 
दिशोम गुरु के नाम से विख्यात, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं. ऐसे में मिली जानकारी के अनुसार उन्हें हल्का पैरालिसिस अटैक आया है. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी इस वक्त दिल्ली में ही हैं. साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्थिति को देखने के लिए राष्ट्रपति सहित सूबे के मंत्री भी लगातार पहुच रहे हैं. यहाँ तक की विपक्ष के तमाम दिग्गज नेताओं ने भी गुरुजी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है.

वहीं आज रांची के पहाड़ी मंदिर में भी गुरुजी के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई है. साथ ही कल जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भी गुरुजी की सलामती के लिए प्रार्थना की गई है. विशेष पूजा के दौरान मंत्र उच्चारण के साथ हवन-पूजन भी किया गया है. पूजा विधि के दौरान लोगों के हाथों में गुरुजी की तस्वीर भी देखने को मिली है. ऐसे में झारखंड के कोने-कोने से लगातार पूजा अर्चना और दुआ मांगी जा रही है, जिससे दिशोम गुरु जल्द से जल्द स्वस्थ होकर झारखंड लौट जाए.

Published at:28 Jun 2025 10:55 AM (IST)
Tags:shibu sorendishom guru shibu sorengurujihemant sorenkalpana sorenguruji bihar haishibu soren is illganagaram hospital
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.