✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जनसंघ से भाजपा तक : वाजपेई की तो नहीं लेकिन आडवाणी की इस मामले में बराबरी कर लेंगे झारखंड में जन्मे नितिन नवीन!!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:42:51 AM

धनबाद (DHANBAD) : रविवार का दिन भारतीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण था.  एक तरफ कांग्रेस ने रामलीला मैदान में रैली आयोजित की थी, तो दूसरी ओर भाजपा ने एक बड़ा निर्णय ले लिया.  झारखंड में जन्मे बिहार के मंत्री को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया. अब उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय  है.  जनसंघ  से लेकर भाजपा तक को जानने वाले लोग बताते हैं कि अटल बिहारी वाजपेई 43 वर्ष की उम्र में पहली बार 1968 में भारतीय राष्ट्रीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे.  45 वर्ष की उम्र में लालकृष्ण आडवाणी पहली बार 1973 में भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे.  

45 वर्ष की उम्र में ही नितिन नवीन बन जाएंगे सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष 

अब नितिन नवीन भी 45 वर्ष की उम्र में 2026 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कई बड़े नाम चल रहे थे.  उस समय कोई सोचा भी नहीं था कि नितिन नवीन को भी कुर्सी  मिल सकती है.  जेपी नड्डा की जगह पर भाजपा अध्यक्ष की रेस में शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, मनोहर लाल खट्टर, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेताओं के नाम चल रहे थे.  लेकिन भाजपा ने हर बार की तरह नितिन नवीन का नाम आगे कर फिर एक बार सबको चौंका दिया है. 

नितिन नवीन का चयन कर भाजपा ने एक बार फिर सबको चौंकाया 

सूत्र बताते हैं कि उनका चयन निश्चित रूप से कई कारणों  से किया गया होगा, लेकिन अपनी सीट बांकीपुर से लगातार जीत और छत्तीसगढ़ में पार्टी की चुनावी सफलता दो अहम कारण निश्चित रूप से हो सकते है.  नितिन नवीन के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से नई टीम में युवाओं की  हिस्सेदारी बढ़ने की भी संभावना है.  क्योंकि जब अध्यक्ष ही 45 का होगा तो उपाध्यक्ष और महासचिव किस उम्र के होंगे, यह  अंदाज लगाया जा सकता है.  नितिन नवीन अगर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं,(जो कि लगभग तय ) है , तो यह पहला मौका होगा ,जब बिहार से कोई भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा. 

नितिन नवीन का जन्म झारखंड की रांची में हुआ था, फिर कैसे गए बिहार 

नितिन नवीन का अविवाहित बिहार के झारखंड में जन्म हुआ था.  विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले पहले बिहारी नितिन नवीन नवादा के रजौली थाना के अमवा गांव के निवासी है. उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा पटना वेस्ट के विधायक थे और पटना -रांची में रहते थे.  नितिन नवीन का जन्म  1980 में  रांची (अब झारखंड की राजधानी) में हुआ था. झारखंड बंटवारे के बाद नितिन पटना में रहने लगे.  पिता के निधन के बाद 2006 में उन्होंने पटना पश्चिम की कमान संभाली जो 2008 के परिसीमन के बाद बांकीपुर बन गया. नितिन नवीन 2010 से यहां के विधायक है. नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में फिलहाल वह नगर विकास आवास और पथ निर्माण विभाग के मंत्री है. पटना में रहते हुए संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय रहे. वैसे तो बताया यह भी  जाता है कि फिलहाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्म भी बिहार के पटना में ही हुआ था.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadBJPAdhykshBiharJharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.