✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर से राष्ट्रीय मंच तक:एम्स के डॉ. राजेश कुमार को मिला FIACP सम्मान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 19, 2026, 1:52:56 PM

देवघर(DEOGHAR):एम्स देवघर के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए एफआईएसीपी (Fellow of Indian College of Physicians) फेलोशिप सम्मान से सम्मानित किया गया है.यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पटना में आयोजित एपीआई (Association of Physicians of India) के 2026 सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया.एफआईएसीपी फेलोशिप चिकित्सा क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है, जो उन चिकित्सकों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने चिकित्सा सेवा, शिक्षण, अनुसंधान तथा रोगियों की देखभाल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो. यह सम्मान चिकित्सक की उत्कृष्टता, समर्पण एवं चिकित्सा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है.

ये उपलब्धि संस्थान, सहकर्मियों के सहयोग का परिणाम

प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने संस्थान, सहकर्मियों तथा विद्यार्थियों के सहयोग का परिणाम बताया उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में चिकित्सा शिक्षा एवं रोगी सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा.

संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

इस अवसर पर एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) ने प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया.उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार आगे भी चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते रहेंगे.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:aiims deoghar newsdeoghar aimsdeoghar newsdeoghar aiimsdeoghar aims jharkhanddeoghar latest newsaims deoghar doctorsdeoghar breaking newsaiims deogharaiims deoghar reviewdevipur aiims deoghardeoghar aiims accidentdeoghar aiims hospitalaiims deoghar campusaiims deoghar cutoffaiims deoghar studentaiims deoghar facultyaiims deoghar mess touraiims road deoghar accidentaiims deoghar jharkhandaiims deoghar campus touraiims deoghar infrastructureaiims deoghar cut offs 2024

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.