✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिमडेगा : सहेलियों ने रची साजिश, नाबालिग छात्रा से तीन लड़कों ने किया दुष्कर्म

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:12:10 PM

सिमडेगा(SIMDEGA): जिले के कोलेबिरा क्षेत्र की जनजातीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर कोलेबिरा थाना में पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराया है. शिकायत में बताया गया है कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी की अचानक पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उस नाबलिग को गर्भवती बताया.

5 जून 2022 को हुआ था दुष्कर्म

गर्भवती होने की खबर मिलते ही परिजनों से नाबालिग बच्ची से पूछताछ की. उस दौरान नाबालिग ने परिजनों को दुष्कर्म की बात बताई. थाने में दर्ज  शिकायत में मां ने बताया है कि जब उसने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने पूरी जानकारी दी. उसने बताया कि 5 जून 2022, के दिन में ही गांव की दो लड़कियों ने उसे जबरन खींचकर एक कमरे में ले गई और बाहर से दरवाजा बंद कर दी.

आरोपियों ने पीड़िता को दी थी धमकी

दरवाजा बंद करने के कुछ देर बाद ठेठईटांगर प्रखंड के तीन लड़कों को वहां भेज दिया गया जहां तीनों ने बारी-बारी से उस नाबालिग पीड़िता का दुष्कर्म किया. वहीं, पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने उसे धमकी दिया था कि अगर इस घटना की जानकारी किसी को दी तो उसके परिजनों के साथ बहुत बुरा होगा. पीड़िता ने डर के कारण इस घटना की जानकारी किसी को नहीं बताई. वहीं, पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों के द्वारा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा पीड़िता के गर्भवती होने की बात कही गई.

पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई

इस मामले पर पीड़िता के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. वहीं, इस मामले पर कोलेबिरा थाना प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.