☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेडफोन के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हेडफोन के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - अरगोड़ा थाना क्षेत्र के टुंगरी बस्ती के रहने वाले मंटू स्वासी ने बीते दिन हेडफोन खरीदा. हेडफोन साथ लिए वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने दोस्त सोनू तिर्की के घर पहुंचा. वहीं हेडफोन को चार्ज भी किया. थोड़ी देर बाद सोनू ने मंटू से हेडफोन उसे देने को कहा. मंटू के ऐसा नहीं करने पर सोनू ने उसकी हत्या कर दी और शव को हरमू नदी में फेंक दिया. घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर किया. साथ ही आरोपी के घर से हेडफोन और चार्जर भी बरामद किया.

सोनू ने कबूला गुनाह

मंटू की मां ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज करवाया था. उनकी माने तो हेडफोन खरीदने की बात कह कर घर से निकला मंटू देर रात तक घर नहीं पहुंचा. उसकी खोज की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू की तो पता चला की मंटू हेडफोन खरीदने के बाद दोस्त सोनू के घर गया था. इसके बाद सोनू को हिरासत में लिया गया, और पूछताछ की गई. इस दौरान सोनू ने अपना जुर्म कबूल किया. उसने बताया कि मंटू से गाना सुनने के लिए उसने हेडफोन मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया. इस बात पर दोनों के बीच खींचा-तानी हुई और विवाद इतना बढ़ गया की उसने मंटू की हत्या कर दी. और सुराग छुपाने के लिए शव को हरमू नदी में फेंक दिया.

Published at: 23 Aug 2022 08:37 AM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.