✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हरमू हाउसिंग कॉलोनी में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 200 लोगों की हुई जांच

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:30:03 PM

रांची(RANCHI): हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ति छठ घाट के समीप ज्ञान रश्मि हाई स्कूल, हरमू में रविवार 19 जनवरी को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. झारखंड स्वास्थ्य मिशन, आशा महिला समिति हरमू और रांची सिटीजन फोरम के संयुक्त तत्वावधान में इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 200 लोगों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य रोग, नेत्र रोग, हियरिंग (कान) व दांत का चेकअप किया गया. इस मिशन का लक्ष्य है कि शहर से लेकर गांव तक सभी जगहों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए. ताकि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रह सके.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल की डॉ. प्रतिमा, मुकुंद मिश्रा, पुतुल कुमारी, वंदना लकड़ा, सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के डॉ. नौशाद, रंजन सिंह, निशु कुमारी, भरत ऑप्टिकल्स के विशाल कुमार, आनंद कुमार, हरमू स्थित स्माइल डेंटल क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ. अभय कुमार, डॉ. प्रियंकेश कुमार, कविता कुमारी, बरियातू स्थित हियर जैप क्लिनिक के अनुरंजन कुमार, अनीश कुमार इत्यादि ने सहयोग किया.

वहीं, इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड स्वास्थ्य मिशन रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी, रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमा शंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, सह सचिव हरीश नागपाल और एस मृदुला, कोषाध्यक्ष विनोद बेगवानी, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह व आशा महिला समिति हरमू के अध्यक्ष सुमित्रा किस्कू, आशा देवी, ब्रतती मिश्रा, निशा, बेबी कुमारी, ममता देवी, उर्मिला देवी, बालमति कुमारी, सोमरी देवी, सविता कुमारी, अंकिता कुमारी, उर्शिला कुमारी, रतनी उराइन, किरण मिश्रा, इलिसबा तिर्की, बिंदु कच्छप का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटहरमूहरमू हाउसिंग कॉलोनीनिःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरनिःशुल्क स्वास्थ्य जांचज्ञान रश्मि हाई स्कूलझारखंड स्वास्थ्य मिशनआशा महिला समिति हरमूरांची सिटीजन फोरमरक्तदान शिविररांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateHarmuHarmu Housing ColonyFree Health Checkup CampFree Health CheckupGyan Rashmi High SchoolJharkhand Health MissionAsha Mahila Samiti HarmuRanchi Citizen ForumBlood Donation CampRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.