✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : बिल्डर को रु. 55 लाख देकर करता रह गया फ्लैट का इंतजार, जानिये फिर क्या हुआ

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:33:37 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर नगर थाना पुलिस ने जालसाज बिल्डर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल जालसाज बिल्डर पर धोखाधड़ी,जान से मारने और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज था. जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस बिल्डर की गिरफ़्तारी से अन्य जालसाज बिल्डरों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें:

BREAKING: रांची हिं'सा मामले के आरोपी रिंकु खान समेत दो को कोर्ट से मिली बेल

क्या है मामला

आरोपी प्रभात कुमार दत्ता ने रविंद्र नारायण सिंह और पुष्पेंद्र नारायण सिंह नामक बिल्डर से 3 फ्लैट 87 लाख से अधिक की राशि में बुक कराया था. दो 2BHK और एक 3BHK फ्लैट बिल्डर से बुक कराया था. एग्रीमेंट के अनुसार पैसा भी दिया जा रहा था. प्रभात कुमार दत्ता ने फ्लैट के फिनिशिंग का काम होने तक 55 लाख रुपया बिल्डर को दिया गया था. अब फ्लैट बनकर लगभग तैयार हो चुका है. प्रभात ने बिल्डर से फ्लैट हैंड ओवर की बात कही. लेकिन बिल्डर ने फ्लैट देने से इंकार कर दिया. प्रभात दत्ता ने जो फ्लैट खरीदा था, उसे किसी और को आवंटन करने का आरोप लगाते हुए इन्होंने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है. लिखित आवेदन में रुपया हड़पने, जान से मारने, मारपीट, गाली-गलौज और 10 लाख रुपया रंगदारी बिल्डर मांगने की बात लिखी गई है. आवेदन के बाद नगर थाना पुलिस ने 26 मार्च 2022 को कांड संख्या 271 दर्ज किया. आईपीसी की धारा 406 420,385,34 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी. बीती रात को नगर थाना पुलिस ने आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गौरतलब है कि देवघर में बिल्डर की मनमानी आम बात हो गयी है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.