✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 22 लाख की ठगी, जांच में जुटी साइबर पुलिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 6:41:58 PM

साहिबगंज (SAHIBGANJ): जिले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से करीब 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई. यह मामला नगर थाना क्षेत्र के तालबन्ना इलाके का है, जहां रहने वाले विनय कुमार केसरी इस ठगी के शिकार बने हैं. घटना के बाद इलाके में साइबर अपराध को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पीड़ित विनय कुमार केसरी ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी पहचान सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से एक महिला से हुई थी, जिसने खुद को दिव्या मेहता बताया. वह पटना और लखनऊ से जुड़ी होने की बात कहती थी. बातचीत के दौरान उसने खुद को “HIJ COIN” नामक एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा हुआ बताया और निवेश करने पर मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाया.

शुरुआत में महिला ने भरोसा जीतने के लिए छोटे निवेश पर अच्छे रिटर्न दिखाए. कुछ ही दिनों में खाते में मुनाफा दिखने लगा, जिससे विनय का विश्वास और मजबूत हो गया. इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उन्हें बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया. धीरे-धीरे करके पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में करीब 22 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.

कुछ समय तक सब कुछ सामान्य लगता रहा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मुनाफे का फर्जी आंकड़ा भी दिखता रहा. लेकिन जब विनय कुमार ने अपनी पूरी पैसे निकालने की कोशिश की, तो उन्हें लगातार बहाने बनाए जाने लगे. कभी सिस्टम अपडेट का हवाला दिया गया, तो कभी टैक्स और प्रोसेसिंग फीस की मांग की गई. कुछ दिनों बाद अचानक महिला दिव्या मेहता और संबंधित प्लेटफॉर्म से संपर्क पूरी तरह टूट गया. न कॉल का जवाब मिला और न ही किसी मैसेज का. इसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि वह एक सुनियोजित साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं.

घटना से परेशान विनय कुमार केसरी ने मामले की शिकायत पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार कुशवाहा से की और लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है.साइबर थाना की टीम अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. तकनीकी साक्ष्य, बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर साइबर अपराधी लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं. लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान ऑनलाइन स्कीम में निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें और लालच में आकर बड़ा नुकसान न उठाएं.

रिपोर्ट- गोविंद ठाकुर

Tags:SahibganjSahibganj Cyber FraudOnline Trading ScamHIJ COIN Investment ScamSahibganj UPDATESahibganj CRIBER NEWSDigital Fraud JharkhandDigital Fraud sahibjang22 Lakh Cyber FraudFake Trading App ScamCyber Crime InvestigationCyber Crime Investigation Sahibganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.