✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला, बिना ईलाज के ही अस्पताल ने निकाल लिए पैसे, दर्ज हुआ केस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 4, 2026, 12:50:45 PM

जामताड़ा (JAMTARA): शहर के सिटी हॉस्पिटल और मंगलम नेत्रालय में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू की शिकायत पर दोनों अस्पतालों के एमडी और प्रबंधन के खिलाफ लाखों रुपये के फर्जी क्लेम का आरोप लगाते हुए जामताड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच कांड संख्या 38/2026 के तहत पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को उपायुक्त रवि आनंद के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने दोनों अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया. जांच में आयुष्मान भारत योजना और जिला अंधापन नियंत्रण समिति के फंड में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई. इसके बाद एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में विशेष टीम गठित कर विस्तृत जांच कराई गई, और रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया.

जांच में अस्पतालों के क्लेम और वास्तविक रिकॉर्ड में बड़े अंतर पाए गए. सिटी हॉस्पिटल ने जून से अगस्त 2025 के बीच 1,098 ऑपरेशन किए होने का दावा कर 21.96 लाख रुपये का क्लेम किया, जबकि दस्तावेजों के अनुसार पूरे वर्ष में केवल 628 ऑपरेशन ही रिकॉर्ड में थे. इससे लगभग 6 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा साबित हुआ. मंगलम नेत्रालय ने भी करीब 2.70 लाख रुपये का संदिग्ध क्लेम किया.

निरीक्षण के दौरान सिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए और मेडिकल दुकान का लाइसेंस वैध नहीं था. मंगलम नेत्रालय में कोई मरीज नहीं मिला, जबकि मधुपुर सिटी हॉस्पिटल पूरी तरह बंद था. गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सिटी हॉस्पिटल को सील कर दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

Tags:ayushman yojnaayushman yojna scamayushman yojna scam in jamtarajamtarajamtara newslatest newstop newsJamtara scamJamtara Ayushman Scam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.