✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चार दिन पहले धूमधाम से बेटे की करवाई शादी, आज चली गई जान, जानिए कैसे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:19:40 AM

टीएनपी डेस्क: चार दिन पहले अपने बेटे की धूमधाम से शादी करवाई,. घर में नई बहु आई. परिवार में खुशियों का माहौल था. अभी शादी का जश्न पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि परिवार में मातम छा गया. दरअसल  धूमधाम से अपने बेटे की शादी महिला की मौत सड़क हादसे में मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह अपने बेटे के साथ गुरुवार को किसी परिजन के घर जा ही थी.

यह पूरी घटना रामगढ़ जिले के पतरातू थाना के खैरा मांझी द्वार के पास की है. हादसे में जान गंवानेवाली महिला का नाम मोहरी देवी है. इस संबंध में पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने बताया कि खलारी की होर बस्ती निवासी मोहरी देवी (50) अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ बाइक से छोटकाकाना जा रही थी. इसी दौरान खैरा मांझी के पास किसी अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक असंतुलित हो गयी. बाइक के असंतुलित होने से अखिलेश यादव की मां मोहरी देवी गिरकर घायल हो गई. फौरन उसे पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. मालूम हो कि 10 मई को उसने अपने बेटे अखिलेश यादव की शादी चतरा के बगरा में हुई थी. दूसरी ओर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Tags:Jharkhand newsRamgarh newsRoad AccidentDeath in road Accidentबेटे की शादी के बाद मां की मौतAccident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.