✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चार दिन के मासूम बच्चे की मौत, मां ने लगाया पिता पर गला दबा कर मार डालने का आरोप

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:36:13 PM

पलामू(PALAMU): पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से एक दल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां के ऊपरी कला गांव में चार दिन के मासूम बच्चे की मौत हो गई है. बच्चे की मां का आरोप है कि बच्चे के पिता ने ही बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है. इस संबंध में नवजात बच्चे की मां गुंजन मिश्रा ने अपने पति गौरव पाठक के खिलाफ हुसैनाबाद थाना में लिखित शिकायत की है. बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की शाम 4.30 बजे की है. घटना के बारे में गुंजन मिश्रा ने बताया कि वह ट्रेन से अपने पति के साथ नाना श्याम बिहारी मिश्रा के घर हुसैनाबाद के ऊपरी गांव आ रही थी. इस दौरान जपला रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. क्योंकि, वह आठ माह की गर्भवती थी. इसकी सूचना उसने अपने नाना को दी. सूचना मिलते ही नाना उसे साथ लेकर ऊपरी गांव स्थित एक निजी क्लिनिक में पहुंच गए.

जहां जांच के बाद वहां से अपने नाना के घर वह वापस चली गई. दूसरे दिन 27 दिसंबर को फिर से तबियत बिगड़ने पर उसी निजी क्लीनिक में उसे ले जाया गया. जहां उसने एक लड़के को जन्म दिया. जिसके बाद वह उसी दिन अपने नाना के घर वापस लौट आई. महिला का कहना है कि, 30 दिसंबर को जब उसके बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो वह जपला के निजी क्लिनिक में बच्चे को लेकर पहुंची. जहां डॉक्टर ने कहा कि उसे घर ले जाएं. जिसके बाद वह अपने बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लेकर पहुंची. वहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. महिला ने आरोप लगाया कि उसके नवजात बच्चे को उसके पति ने ही गला दबा कर मार दिया.

वहीं, पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिये एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है. साथ ही पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि नवजात की मां द्वारा कई तरह के ब्यान दिए जा रहे हैं. कभी इंजेक्शन देने की बात कही जा रही है तो कभी कोई दवा का ड्रॉप मिला देने की बात कह रही है. पोस्टमार्म रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

 

 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटपलामूपलामू न्यूजहुसैनाबादहुसैनाबाद थाना क्षेत्रमौतहुसैनाबाद न्यूजरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdatePalamuPalamu NewsHussainabadHussainabad Police Station AreaDeathHussainabad NewsRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.