✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शाबाश बेटी ! भारतीय हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियों का हुआ चयन, दो हैं ओलंपियन तो दो को टीम में मिला पहली बार प्रवेश, जानिए

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:28:21 PM

रांची (JHARKHAND) : झारखंड की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रही हैं पूरे राज्य के लिए खुशी की बात है कि झारखंड की चार हॉकी खिलाड़ियों का चयन भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम में किया गया है. चारों भारतीय महिला हॉकी टीम के तरफ से 27 नवंबर से 18 दिसंबर तक स्पेन में आयोजित एफआईएच महिला हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता में झारखंड राज्य की निक्की प्रधान, सलीमा टेट, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को रिप्रेजेंट करेंगे.
 
खूंटी और सिमडेगा की रहने वाली हैं चारों खिलाड़ी

बता दें कि निक्की प्रधान खूंटी की रहने वाली हैं जबकि सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी सिमडेगा की हैं. इन चारों में से निक्की और सलीमा ओलंपियन हैं. जबकि संगीता कुमारी का सीनियर टीम में पहली बार प्रवेश हुआ है. वहीं ब्यूटी डुंगडुंग को टीम में पहली बार स्थान मिला है. 

झारखंड हॉकी के महासचिव ने दी बधाई 

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने हॉकी झारखंड के 4 खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में हॉकी की टीम काफी मजबूत होती जा रही है. वहीं जूनियर हॉकी में काफी सुधार आ गया है. 

एक दशक के बाद आया ऐसा मौका

एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद ऐसा मौका आया है जब राज्य की 4 खिलाड़ी एक साथ राष्ट्रीय हॉकी टीम में शामिल होंगी. एक समय वो भी था जब राष्ट्रीय हॉकी टीम में झारखंड से एक भी खिलाड़ी मौजूद नहीं थी. बिहार के समय में यहां से छह खिलाड़ी तक राष्ट्रीय सीनियर महिला टीम में रह चुके हैं. वहीं दो दशक पहले तक छोटानागपुर की हॉकी का पराक्रम ऐसा भी रहा जब 16 सदस्य बिहार टीम की 13 खिलाड़ियों का चयन भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए किया गया था. उसमें आधी खिलाड़ी भारतीय टीम में भी चुन ली गई थी.

Tags:Four daughters of Jharkhand selected in Indian hockey teamjharkhandi player in national hockey team hockeywho is salima tetesalima nikki sangita beauty national hockey team from jharkhandthe news postjharkhand sports news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.