जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कपाली पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई हुई. एक संदिग्ध वाहन से चार मवेशी बरामद किए. हालांकि वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. कपाली ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा चौक पर सुबह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सफेद रंग की महिंद्रा XUV 7XO (JH05BT-0573) तेज गति से चेकिंग प्वाइंट की ओर पहुंची. पुलिस ने वाहन रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक रफ्तार बढ़ाकर वहां से भाग निकला. वाहन के संदिग्ध रवैये को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत पीछा शुरू किया. कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद डेमडुब्बी इलाके में चालक वाहन सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया.
भीतर मिले 4 मवेशी
पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो उसके भीतर 4 मवेशी (गाय) पाए गए. मवेशियों को क्रूरता पूर्वक कर में रखा गया था. मवेशियों को पुलिस ने गौशाला भेज दिया है. जबकि कार मालिक और चालक का पता पुलिस लगा रही है. पुलिस को आशंका है कि मवेशियों को अवैध रूप से कहीं ले जाया जा रहा था. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और नंबर के आधार पर मालिक व चालक की पहचान में जुट गई है. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कार से मवेशी बरामद हुए हैं. मवेसियों को कहां से लाया जा रहा था पुलिस इसका पता लग रही है.
पहले भी कई मामले आए है
वाहनो पर मवेशियों को लाद तस्करी करने के शहर में ऐसे कई मामले पहले भी सामने आए हैं. बागबेड़ा, सोनारी मरीन डाइव आदि जगहों में ऐसी कार्रवाई पहले भी हुई है. इस दौरान कईयों को गिरफ्तार किया गया है.