✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सोयाबीन के बोरे में छिपा कर ले जा रहे थे गांजा, टाटानगर रेलवे स्टेशन से 4 गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 9, 2026, 10:25:39 AM

जमशेदपुर (JAMSHESPUR): टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है.आरपीएफ की टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन में छापेमारी कर करीब 75 किलो गांजा बरामद किया. गांजा के साथ 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी सोयाबीन के बोरे में गांजा छिपा कर ले जा रहे थे. गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के रहने वाले. आरपीएफ की जांच में सामने आया है कि सभी तस्कर ओडिशा के अलग-अलग इलाकों से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे. यहां से वे गांजा गोरखपुर और बेतिया ले जाने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही आरपीएफ ने उन्हें रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया. गिरफ्तार तस्करों में अजय कुमार, रवि कुमार उर्फ बेंगा, मोहित कुमार सिंह और राजा सोनार उर्फ राज के शामिल है.

भारी मात्रा में गांजा बरामद

यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट कमांडर राकेश मोहन के नेतृत्व में की गई. टीम को पहले से ही तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई और संदिग्धों को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. आरपीएफ ने सभी आरोपियों रेल थाना टाटानगर के हवाले कर दिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल है.

गांजा तस्करी के कई मामलों का आरपीएफ ने किया उद्भेदन 

एक दर्जन लोग गांजा के साथ पकड़ गए.पिछले तीन महीनों में टाटानगर स्टेशन से गांजा तस्करी के कई मामलों का आरपीएफ ने उद्भेदन किया है. इसमें एक दर्जन लोगों गांजा के साथ पकड़े गए है. अधिकतर गांजा ओडिशा से आने वाली ट्रेनों से पकड़ा गया है. इसलिए ओडिशा से आने वाली ट्रेन हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नीलांचल एक्प्रेस पर आरपीएफ विशेष नजर रख रही है. इन्हीं ट्रेनों के माध्यम से तस्कर ओडिशा से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में गांजा पहुंचा रहे है.

रिपोर्ट-रोहित सिंह

Tags:Tatanagar railway stationGanja tashkariGanja tashkari in JamshedpurTata nagar railway stationTrending newsViral newsJharkhand news todayJamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.