✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक ढुल्लू महतो के निशाने पर पूर्व एसएसपी, कहा - कोयला चोरी की सीबीआई जांच हो

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:11:25 PM

धनबाद(DHANBAD): बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो शुक्रवार को धनबाद के पूर्व एसएसपी पर जमकर बरसे. उन्होंने प्रश्न किया कि आखिर क्या वजह है कि पूर्व एसएसपी के जाने और नए एसएसपी के कार्यभार ग्रहण करते ही कोयला चोरी शून्य बटा सन्नाटा हो गया है. उन्होंने एलानिया  अंदाज में कहा कि जब तक पूर्व एसएसपी पर  कार्रवाई नहीं होती,  वह चुप नहीं रहेंगे. इसके लिए उन्हें जहां भी लिख कर देना होगा, जहां भी जाना होगा जाएंगे. विधायक ने दावा किया कि नए एसएसपी के कार्यभार संभालते ही धनबाद में  कोयला चोरी रुक गई है. आगे कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि नए एसएसपी के ज्वाइन करते ही कोयला चोरी रुक गई है. 

गठजोड़  से धनबाद में हो रही थी कोयला चोरी 
 
विधायक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और एसएसपी के गठजोड़  से धनबाद में कोयला चोरी चल रही थी. विधायक ने दावा किया कि पिछले 3 सालों में धनबाद में 50,000 करोड़ से भी अधिक के  कोयले की  चोरी हुई है. यह सीधा नुकसान राष्ट्र को पहुंचाया गया है. यह सब करने के लिए कई लोगों की हत्याएं तक करा दी गई है. विधायक ने कहा कि भगवान तो पूर्व एसएसपी संजीव कुमार को सजा तो देंगे ही लेकिन सीबीआई या अन्य स्वतंत्र एजेंसी से अवैध कोयला खनन की जांच होनी चाहिए, तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है.  उन्होंने और कई आरोप पूर्व एसएसपी संजीव कुमार पर लगाया. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadFormer SSP on the target of MLA DhulluDhullu mahto

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.