✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी पहुंचे अमोई, जनता के बीच किया वस्त्र वितरण 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:55:02 AM

जामताड़ा (JAMTARA): मिहिजाम के अमोई में आयोजित विशाल जनसभा में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए.  मौके पर हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने पूर्व सांसद का जमकर स्वागत किया. मौके पर पूर्व सांसद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह भीड़ साबित करती है कि लोग अपने विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी से कितना प्यार एवं स्नेह रखते हैं. फुरकान अंसारी ने जनता को भरोसा दिलाया और चिंता नहीं करने की सलाह दी.

उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि जल्द ही विधायक इरफान अंसारी आप सभी के बीच आ रहे हैं. दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर विधायक इरफान अंसारी ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी है और वस्त्र भी भेंट के तौर पर भेजा है. मौके पर पूर्व सांसद ने हजारों लोगों के बीच साड़ी, धोती एवं कुर्ता का वितरण किया और पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वस्त्र वितरण का कार्यक्रम वर्षों से चला आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.