✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मिली जमानत, आज आएंगे जेल से बाहर

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 11:03:44 AM

रांची(RANCHI): मनी लॉन्ड्रिंग और बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके निजी सचिव संजीव लाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दोनों आरोपी पिछले 23 महीनों से रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में बंद हैं. अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बावजूद, मंगलवार को आदेश की प्रति पोर्टल पर अपलोड न हो पाने के कारण उनकी रिहाई टल गई थी. अब बुधवार को कानूनी औपचारिकताएं और बंध पत्र (बेल बॉन्ड) भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद है.

यह मामला मई 2024 में तब सुर्खियों में आया था जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची में व्यापक छापेमारी की थी. इस कार्रवाई के दौरान संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के आवास से लगभग 32.2 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद हुई थी. इसके अलावा संजीव लाल के घर और कार्यालय से भी लाखों रुपये और एक संदिग्ध डायरी मिली थी. निचली अदालत और हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद, जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था, जहां लंबी सुनवाई के बाद अब उन्हें नियमित जमानत प्रदान की गई है.

जांच एजेंसी के अनुसार, इस पूरे घोटाले का केंद्र सरकारी टेंडर्स में वसूला जाने वाला कमीशन था. ईडी का दावा है कि ठेकेदारों को कुल परियोजना लागत का लगभग 3% कमीशन देना पड़ता था. इस अवैध वसूली का एक बड़ा हिस्सा (करीब 1.35%) कथित तौर पर संजीव लाल के माध्यम से तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम तक पहुँचता था. बाकी की राशि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और इंजीनियरों के बीच बांटी जाती थी.

Tags:Jharkhand tender scamBirsa Munda Jail releaseED Ranchi cash recoverySanjeev Lal bail Supreme CourtAlamgir Alam bail newsJHARKHANDRANCHISUPREME COURTTENDER SCAM

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.