✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेपीसी और टीएसपीसी नक्सली संगठन का पूर्व सदस्य गिरफ्तार, घर से कई अवैध हथियार बरामद 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:50:24 AM

हजारीबाग(HAZARIBAGH): नक्सली से अपराधी बने एक व्यक्ति ने कई कांड किए थे जिसे पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है. जेपीसी और टीएसपीसी नक्सली संगठन में रहे पूर्व सदस्य होरिल प्रसाद मेहता उर्फ दिलीप मेहता को हजारीबाग के कोर्रा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कई आपराधिक सामान भी बरामद 

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे को सूचना मिली थी कि होरिल मेहता के पास कुछ हथियार है. इसके सत्यापन के लिए कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी दल बल के साथ उसके घर पर छापेमारी की. पुलिस को होरिल मेहता के घर से एक पिस्टल,दो जिंदा गोली दो खोखा पुलिस ने बरामद हुए हैं. उल्लेखनीय है कि उसके ऊपर हजारीबाग के ईचाक थाना में चोरी, गृहभेदन, लूटपाट जैसे अपराधों को लेकर पांच कांड पूर्व में दर्ज है. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. होरिल पर  नक्सली संगठन जेपीसी और टीएसपीसी का सदस्य रहा हुआ है. संगठन के काम में वह भागीदारी निभाता था लेकिन बाद में वह नक्सली संगठन से अलग होते हुए अपराध की दुनिया में कदम रखा.

Tags:jharkhandranchiFormer member of JPC and TSPC NaxaliteTSPC Naxalite organization arrestedillegal weapons recovered

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.