✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के पूर्व मंत्री की गाड़ी पलटी,बाल बाल बचे योगेंद्र साव

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 9, 2026, 2:50:28 PM

रांची(RANCHI) बड़ी खबर हजारीबाग से सामने आई है. जहां पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गाड़ी दुर्घटना की शिकार हो गई. केरेडारी में अचानक योगेंद्र साव की गाड़ी का टायर ब्लास्ट हुआ.जिसके बाद ड्राइवर का नियंत्रण गाड़ी से खो गया और दुर्घटना की शिकार हो गई. हलाकी इस घटना में योगेंद्र साव बाल बाल बच गए. उन्हे हल्की चोट आई है .साथ ही ड्राइवर और अन्य सह कर्मी घायल हुए है.    


बता दे कि योगेंद्र साव किसी काम से केरेडारी पहुंचे थे. जहां अनियंत्रित होकर वाहान पलट गई. वाहन में सवार पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत अन्य लोगों को चोटें आई हैं. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को सीधा कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.  

वहीं इस पूरे मामले में बड़कागाँव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि पूर्व मंत्री की गाड़ी पलटी है. ऐसे में उनके समर्थक साजिश की भी आशंका जता रहे है.   वह क्षेत्र में खनन कंपनी के खिलाफ चल रहे उग्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे है.  

Tags:YOGENDR SAW NEWSKEREDARI NEWSHAZARIBAG NEWSJHARKHAND EX MINISTERJHAKRHAND NEWSRANCHIRAMGARHAMBA PRASAD NEWSYOGENDRA SAW CARYEGENDRA SAW ACCEDENT NEWSACCEDENT NEWSRAMGHARH

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.