रांची(RANCHI): झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का निधन हो गया है. वे 83 साल के थे झारखंड के राज्यपाल के रूप में उन्होंने 2004 से 2009 तक दायित्व निभाया. वे कुछ समय तक असम के भी राज्यपाल रहे थे.
झारखंड के राज्यपाल के रूप में सैयद सिब्ते रजी का कार्यकाल काफी चर्चित रहा. उनके कई निर्णय ऊपर राजनीतिक रूप से चर्चा होती रही. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सैयद सिब्ते रजी के निधन पर गहरा शोक जताया है.केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.राजेश ठाकुर सैयद सिब्ते रजी के कार्यकाल में राज्यपाल के ओएसडी थे.
