✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खूंटी में पूर्व भाकपा माओवादी की ह'त्या, बाइक लेकर भागे अपराधी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:02:36 AM

खूंटी(KHUNTI): भाकपा माओवादी के पूर्व सदस्य सुखराम मुंडा को रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने धारधार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी. हत्या की खबर मिलते ही सोमवार की सुबह मारंगहादा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल सिरुम गांव पहुंची. जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार सुखराम मुंडा का अपना घर कूड़ापूर्ति पंचायत के उबुरु एदलडीह में था और सिरुम में उसका ससुराल था.

देर रात अपराधियों ने किया हमला

दरअसल, सुखराम रविवार रात आठ बजे ससुराल पहुंचा था, वह रात का खाना खाकर सोने गया. जिसके बाद देर रात पांच से छह की संख्या में हथियार के साथ आरोपी पहुंचे और घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे. जिसके बाद सुखराम दरवाजा खोलकर बाहर निकला. उसके बाहर निकलते ही अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटने लगे. इस बीच उसकी पत्नी लुकमनी कुमारी ने सुखराम को बचाने का प्रयास किया तो अपराधियों ने लुकमनी पर भी हमला कर दिया. इस हमले में लुकमनी भी बुरी तरह घायल हो गई. अपराधियों ने सुखराम पर पहले दौली से हमला किया. जिसके बाद वो जमीन पर गिर गया. जैसे ही सुखराम गिरा अपराधियों ने उसके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और अपराधी सुखराम का बाइक लेकर भाग गए.       

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘जोहार’ से शुरू किया संबोधन, जानिए उनकी साड़ी की क्यों हो रही चर्चा

लुकमनी से किया था प्रेम विवाह

पूर्व नक्सली सुखराम मुंडा ने 2017 में लुकमनी कुमारी से प्रेम विवाह किया था, उसके बाद 2018 में नक्सली कांड में जेल चला गया और 2020 में जेल से बाहर निकल कर खेती-बाड़ी करने लगा था. इधर मारंगहादा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आपसी विवाद के कारण घटना हुई है. उन्होंने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.