✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूर्व सीएम रघुवर दास ने गोलमुरी में घर-घर जा कर दिलाई बीजेपी की सदस्यता, कहा- भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:01:49 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): झारखंड में भाजपा सदस्य्ता अभियान चला रही है. इसी क्रम में आज 28 जनवरी को गोलमुरी के टुईलाडूंगरी में भी सदस्य्ता अभियान चलाया गया. इस सदस्य्ता अभियान का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने किया. रघुवर दास खुद घर-घर जा कर लोगों को बीजेपी की सदस्य्ता दिलवा रहे थे. वे यहां के उरांव बस्ती, पंजाबी लाइन और आम लोगों को पार्टी में शामिल करते नजर आए.

वहीं, इस बस्ती में काफी संख्या में आदिवासी समाज, सिख समाज और आम लोगों ने बीजेपी की सदस्य्ता ली.  पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बस्ती में आने से बस्तीवासियों में एक खुशी की लहर थी. इस दौरान रघुवर दास ने कहा कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है. वे भी पार्टी के कार्यकर्त्ता हैं, जिसके कारण वे बस्ती में पैदल घूम कर लोगों को बीजेपी का सदस्य बना रहे हैं.

वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को देख कर लोगों में काफी उत्साह है. लोग खुद से आ कर बीजेपी की सदस्य्ता ग्रहण कर रहे हैं. सभी समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंडअपडेटपूर्वी सिंहभूमजमशेदपुरपूर्व सीएम रघुवर दासगोलमुरीभाजपाभाजपा सदस्यता अभियानजमशेदपुर न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhandUpdateEast SinghbhumJamshedpurFormer CM Raghuvar DasGolmuriBJPBJP Membership CampaignJamshedpur News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.