✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गम्हरिया पहुंचे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने किया बड़ा खुलासा, कहा- नए अध्याय की हो गई है पृष्टभूमि तैयार, जल्द लगेगा पूर्णविराम

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:26:35 PM

गम्हरिया (GAMHARIYA): सरकार से बगावत करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपनी राह अलग कर ली है. इसी कड़ी में दिल्ली से लौटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान दौरे पर हैं और क्षेत्र की जनता का मिजाज टटोल रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व सीएम गम्हरिया पहुंचे. जहां पूर्व मुख्यमंत्री का महिलाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा होने का भरोसा दिलाया.

नए अध्याय की लिखी जा चुकी है पटकथा

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने एकबार फिर से साफ कर दिया है कि वे नाटो संगठन तोड़ने जा रहे हैं. ना ही वे पार्टी के किसी कार्यकर्ता को किसी प्रकार का सब्जबाग दिखाकर अपने पास बुलाने जा रहे हैं. वे एकला चलो के राह पर हैं और किसी अच्छे साथी की तलाश में हैं. जल्द ही इसका खुलासा भी होगा संयम रखें. वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी बात सीएम हेमंत सोरेन से नहीं हुई है और न ही वे अब झामुमो का रुख करेंगे. उन्होंने कहा कि जो प्यार और सम्मान क्षेत्र की जनता का मिल रहा है. यह उनके लिए काफी है. नए अध्याय की पटकथा लिखी जा चुकी है. जल्द ही इस पर पूर्णविराम लगेगा. इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान, विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य, 20 सूत्री अध्यक्ष छाया कांत गोराई, गम्हरिया प्रखंड प्रमुख अनीता टुडू, आदित्यपुर नगर झामुमो अध्यक्ष दीपक मंडल व अन्य मौजूद रहे.

रिपोर्ट. बीरेंद्र मंडल

Tags:jharkhand newsbreaking newsjharkhand today newsjharkhand news todaytop newsjharkhand politicsbihar jharkhand newsjharkhandnews jharkhandranchi newsjharkhand latest newstoday jharkhand newslatest newsCM Champai Soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.