सरायकेला(SARAIKELA): झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई. ईवीएम मशीन में कैद मतों की गिनती की जा रही है. झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर 1211 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय होना है. वहीं, सरायकेला विधानसभा सीट कि बात करें तो इस वक्त भाजपा व झामुमो में कांटे की टक्कर चल रही है. भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सीएम चंपई सोरेन कभी आगे निकल रहे हैं तो कभी झामुमो के गणेश महाली. इस वक्त गणेश महाली को पीछे करते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन आगे निकल गए हैं. पूर्व सीएम चंपई सोरेन 28,056 मत पर हैं तो वहीं, गणेश महाली 19, 514 मतों पर हैं.
सरायकेला विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन निकले आगे, 8,542 मतों से पीछे हुआ झामुमो
BY -Tags:सरायकेलासरायकेला विधानसभा सीटपूर्व सीएम चंपई सोरेनभाजपाझामुमोझारखंड विधानसभा चुनाव नतीजेचुनाव नतीजेझारखंड विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड न्यूजझारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे अपडेटSeraikelaSeraikela Assembly SeatFormer CM Champai SorenBJPJMMJharkhand Assembly Election ResultsElection ResultsJharkhand Assembly ElectionsJharkhand Assembly Elections 2024Jharkhand NewsJharkhand Assembly Election Results Updates