✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, कह दी बड़ी बात

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 20, 2026, 5:32:50 PM

धनबाद (DHANBAD): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास धनबाद पहुंचे. जिसेक बाद सर्किट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन’ से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला.

रघुवर दास ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आई थी. उनका आरोप था कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक कारणों से इस पहल को रोकने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि परिवारवाद, जातिवाद की राजनीति करने वाले दल महिला आरक्षण को लागू नहीं होने देना चाहते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस विधेयक का विरोध करके विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपनी नकारात्मक सोच को उजागर किया है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में जनता का मजबूत समर्थन मिलने पर इस विधेयक को फिर से लाया जाएगा और इसे पारित भी कराया जाएगा.

रघुवर दास ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के संभावित लाभों पर भी प्रकाश डाला. अगर यह लागू होता है, तो वर्ष 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी और प्रतिनिधित्व में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे राजनीति में संतुलन और सशक्तिकरण दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

इसके अलावा, उन्होंने आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा और महिला शक्ति विपक्ष को करारा जवाब देगी.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Raghubar DasRaghubar Das Dhanbad visitDhanbadwomen reservation billNari Shakti Vandan Bill newsBJP vs oppositionJharkhand political newsRaghubar Das statementwomen reservation controversyLok Sabha bill newsWest Bengal electionBJP statementpolitics latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.