✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड की राजनीति में नया अध्याय लिखेंगे चंपई सोरेन! कहा थोड़ा इंतजार करिए एक सप्ताह में साफ हो जाएगा फैसला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:46:14 PM

सरायकेला(SARAIKELA):झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इन दिनों झारखंड की राजनीति में हॉट टॉपिक बने हुए हैं. हर तरफ उनके नाम की चर्चा हो रही है और उनके हर कदम पर लोगों की पैनी नजर है. झामुमो से नाराज होकर अपने रास्ते को अलग करने वाले चंपई सोरेन आगे क्या करेंगे और क्या करने वाले हैं इसके बारे में लोग खबर रख रहे हैं. वही आज चंपई सोरेन चाईबासा पहुंचे. जहां पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों ने गर्मजोशी से जगह- जगह ढोल- नगाड़ों के साथ पारंपरिक रूप से स्वागत किया. 

चंपई सोरेन न तो संगठन तोड़ेंगे न राजनीति से संन्यास लेंगे

वहीं सभी समर्थकों का पूर्व मुख्यमंत्री ने इस्तकबाल करते हुए साफ कर दिया कि वे न तो संगठन तोड़ेंगे न राजनीति से संन्यास लेंगे. अब नया अध्याय लिखेंगे. "थोड़ा इंतिजार का मज़ा लीजिये".पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्हान शुरू से ही आंदोलन की धरती रही है. हमने भी अलग झारखंड राज्य के लिए यहीं से संघर्षों की शुरुआत की है. राजनीतिक जीवन में इस क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन मिला है. 

थोड़ा इंतजार करिए एक सप्ताह में साफ हो जाएगा फैसला-चंपई सोरेन 

सरकार से नाराजगी के बाद भी मंत्री पद पर बने रहने के सवाल पर उन्होंने फिर वही जवाब दिया कि थोड़ा सब्र करें. सबका जवाब मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि सब्र का फल मीठा होता है हमने सारे विकल्प खुला रखा है. वहीं इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के मानकी- मुंडाओं के साथ बैठक कर ताजा हालात पर चर्चा की. बता दे कि सरकार से बगावत करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन नए राजनीतिक बिसात बिछाने की कवायद में जुटे हैं. इसमें उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हफ्ते के भीतर सभी सवालों के जवाब राज्य की जनता को मिल जाएगी.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:Champai SorenChampai Soren JharkhandChampai Soren on jharkhand poliotscChampai Soren politicianJharkhand politiscHemant SorenJmmBjpChaibasa newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todaySaraikelaSaraikela newsSaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.